फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand: Yuvraj Singh take a funny dig at Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi

भारत बनाम न्यूजीलैंड: युवराज ने अभिषेक पर किस बात को लेकर कसा तंज, शतक बनाने को लेकर क्या बोले? वैभव को सराहा

Tue, 27 Oct 2026 04:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

  • भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के मजे लिए हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में दमदार पारी खेली।
  • युवराज सिंह के नाम अभी भी टी20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है और इसे लेकर ही उन्होंने अभिषेक पर तंज कसा।
  • युवराज ने हालांकि, अभिषेक और वैभव की तूफानी पारी को जमकर सराहा।

विज्ञापन
India vs New Zealand: Yuvraj Singh take a funny dig at Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अभिषेक ने दमदार प्रदर्शन कर शतक लगाया और भारत को मैच तथा सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस ताबड़तोड़ पारी के बावजूद अभिषेक के मेंटोर युवराज सिंह ने उनके मजे लिए और सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाने को लेकर उन पर तंज कसा। 
विज्ञापन
Trending Videos

अभिषेक की तूफानी पारी
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए भेजा। इसके बाद इन दोनों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर से लेकर सबसे तेज 100 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। हालांकि, अभिषेक शर्मा अपने गुरु युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इतना ही नहीं, अभिषेक सबसे तेज शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। भारत ने तीसरा टी20 छह विकेट से अपने नाम किया। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs New Zealand: Yuvraj Singh take a funny dig at Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi
युवराज और अभिषेक - फोटो : Instagram
अभिषेक की पारी पर क्या बोले युवराज
अभिषेक ने इस मैच में 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था जिसे लेकर युवराज ने उनके मजे लिए। युवराज ने एक्स पर लिखा, 'अभिषेक आप अभी भी 12 गेंदों पर 50 रन नहीं बना सके। ऐसा लगा जैसे दोनों बल्लेबाज बैकयार्ड में बल्लेबाजी कर रहे थे।' युवराज ने इसके साथ ही अभिषेक की सराहना की और कहा कि वह भी टी20 में 30 या 34 गेंदों पर शतक नहीं बना पाते। युवराज ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, मैं 30 या 34 गेंदों पर 100 रन नहीं बना सकता। बहुत बढ़िया खेले सर अभिषेक। शानदार पारी और आपने सिंगल भी लिए। दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी का भी बेहतरीन प्रदर्शन! क्या जबरदस्त जोड़ी है! संजू सैमसन को सलाम, जो नंबर 3 पर एक सच्चे टीम प्लेयर की तरह खेले! हमारे गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की और स्कोर को 200 के नीचे रखा! सीरीज में शानदार जीत। बधाई हो टीम इंडिया। 

विज्ञापन

India vs New Zealand: Yuvraj Singh take a funny dig at Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
युवराज को पीछे छोड़ने से चूके अभिषेक
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो पूर्ण सदस्य (फुल मेंबर) टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने वेलिंगटन में 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस सूची में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर भी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में 2026 में 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। शिवम दुबे और क्विंटन डिकॉक भी 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं।

कोहली का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में तूफानी शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पुरुषों के टी20 क्रिकेट में 11 शतक पूरे कर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 10 शतक हैं। इस सूची में अभिषेक अब बाबर आजम (13) के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल 22 शतकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। क्विंटन डिकॉक और डेविड वॉर्नर के नाम भी 10-10 शतक हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी स्थिति मजबूत की। वह चार शतकों के साथ सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और भारत के रोहित शर्मा पांच-पांच शतकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अभिषेक और सूर्यकुमार के अलावा करणबीर सिंह तथा फिल सॉल्ट के नाम भी चार-चार शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed