फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 3rd T20: Fastest 100 team runs to most runs in powerplay; all records; Abhishek Sharma and Vaibhav

टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी: अभिषेक ने शतक लगाकर कोहली को पीछे छोड़ा; सबसे तेज सेंचुरी बनाने से चूके

Tue, 27 Oct 2026 03:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Oct 2026 03:03 PM IST
सार

अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए भेजा। इसके बाद इन दोनों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। टीम इंडिया ने भी कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। अभिषेक 113 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके तूफान में न्यूजीलैंड की टीम भी उड़ गई।

विज्ञापन
IND vs NZ 3rd T20: Fastest 100 team runs to most runs in powerplay; all records; Abhishek Sharma and Vaibhav
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए भेजा।
विज्ञापन


इसके बाद इन दोनों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर से लेकर सबसे तेज 100 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। हालांकि, अभिषेक शर्मा अपने गुरु युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इतना ही नहीं, अभिषेक सबसे तेज शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। इसके अलावा वैभव ने 19 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। भारत ने तीसरा टी20 छह विकेट से अपने नाम किया। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

अभिषेक शर्मा ने शतक लगाकर तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में तूफानी शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पुरुषों के टी20 क्रिकेट में 11 शतक पूरे कर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 10 शतक हैं। इस सूची में अभिषेक अब बाबर आजम (13) के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल 22 शतकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। क्विंटन डिकॉक और डेविड वॉर्नर के नाम भी 10-10 शतक हैं।

पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
शतक बल्लेबाज
22 क्रिस गेल
13 बाबर आजम
11 अभिषेक शर्मा
10 क्विंटन डिकॉक
10 विराट कोहली
10 डेविड वॉर्नर


अभिषेक ने बनाया यह भी रिकॉर्ड
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी स्थिति मजबूत की। वह चार शतकों के साथ सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और भारत के रोहित शर्मा पांच-पांच शतकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अभिषेक और सूर्यकुमार के अलावा करणबीर सिंह तथा फिल सॉल्ट के नाम भी चार-चार शतक हैं।

पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक

शतक बल्लेबाज
5 ग्लेन मैक्सवेल
5 रोहित शर्मा
4 करणबीर सिंह
4 फिल सॉल्ट
4 सूर्यकुमार यादव
4 अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

भारत ने बनाए सबसे तेज 100 रन
भारत ने पांच ओवर में 100 रन पूरे किए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 टीम रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के नाम था। उन्होंने 2021 में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। वहीं, फुल मेंबर नेशन में यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था। उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5.3 ओवर में 100 रन पूरे किए थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज टीम शतक

ओवर

टीमें

स्थान

साल

5 ओवर

भारत बनाम न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

2026

5.2 ओवर

रोमानिया बनाम सर्बिया

सोफिया

2021

5.3 ओवर

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज

सेंचुरियन

2023

5.3 ओवर

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड

एडिनबर्ग

2024

5.5 ओवर

जिम्बाब्वे बनाम गांबिया

नैरोबी

2024

5.5 ओवर

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

ओल्ड ट्रैफर्ड

2025

विज्ञापन

पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
भारत ने पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बनाए थे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के नाम था। उसने 2021 में सर्बिया के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 116 रन बनाए थे। वहीं, फुल मेंबर नेशन में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उसने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 113 रन बनाए थे।

पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवरों में 100+ रन के स्कोर

स्कोर

टीम

विपक्षी टीम

मैदान

साल

118/0

भारत

न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

2026

116/0

रोमानिया

सर्बिया

सोफिया

2021

113/1

ऑस्ट्रेलिया

स्कॉटलैंड

एडिनबर्ग

2024

103/1

जिम्बाब्वे

गांबिया

नैरोबी (आरएससी)

2024

102/0

दक्षिण अफ्रीका

वेस्टइंडीज

सेंचुरियन

2023

100/0

इंग्लैंड

दक्षिण अफ्रीका

ओल्ड ट्रैफर्ड

2025

100/0

भारत

अफगानिस्तान

दिल्ली

2026

 

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अभिषेक
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो पूर्ण सदस्य (फुल मेंबर) टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने वेलिंगटन में 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस सूची में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर भी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में 2026 में 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। शिवम दुबे और क्विंटन डिकॉक भी 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक

गेंदें

बल्लेबाज

विपक्षी टीम

मैदान

साल

12

युवराज सिंह

इंग्लैंड

डरबन

2007

14

कॉलिन मुनरो

श्रीलंका

ऑकलैंड

2016

14

अभिषेक शर्मा

न्यूजीलैंड

गुवाहाटी

2026

15

क्विंटन डिकॉक

वेस्टइंडीज

सेंचुरियन

2023

15

शिवम दुबे

न्यूजीलैंड

विशाखापत्तनम

2026

15

अभिषेक शर्मा

न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

2026

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed