फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विकास की जलधारा' पर चला गंगा विलास: PM MODI ने दिखाई हरी झंडी तो सैलानियों संग झूमे लोग, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Jan 2023 10:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
World Longest River Cruise Ganga Vilas begins journey from Varanasi Pm modi flag off
गंगा विलास क्रूज की रवानगी से पहले वाराणसी के रविदास घाट पर आयोजन - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाई, घाट से लेकर गंगा विलास के तीनों डेक पर हर-हर महादेव... का जयघोष गूंज उठा। डमरू और शंख की निनाद के साथ ही लोकनृत्य ने पूरे माहौल में उत्सवी रंग घोल दिए। संत रविदास घाट के इस नजारे को देश ही नहीं पूरी दुनिया ने सोशल मीडिया के जरिये निहारा।  शुक्रवार को वाराणसी से दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा पर गंगा विलास क्रूज रवाना हो गया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह 11.20 बजे रविदास घाट से एमवी गंगा विलास क्रूज और मालवाहक जलयान को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर गाजीपुर व बलिया में बनी चार फ्लोटिंग जेटी का बटन दबाकर उद्घाटन किया। गंगा विलास क्रूज ने रवानगी से पहले जैसे ही सीटी बजाई, पर्यटकों के साथ ही जनता का जोश देखते बना। घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाथ हिलाकर गंगा विलास के 31 पर्यटकों को रवाना किया तो काशी की जनता ने समवेत स्वर से हर-हर महादेव.... का जयघोष किया। 

World Longest River Cruise Ganga Vilas begins journey from Varanasi Pm modi flag off
गंगा विलास क्रूज की रवानगी से पहले वाराणसी के रविदास घाट पर आयोजन - फोटो : अमर उजाला

हर-हर महादेव की प्रतिध्वनि गंगा विलास के तीनों डेक से भी वापस आ रही थी। हर किसी के चेहरे पर काशी से डिब्रूगढ़ की रोमांचक यात्रा का उल्लास साफ नजर आ रहा था। काशीवासियों का भी उत्साह कम नहीं था। हर कोई गंगा विलास को नजदीक से देखने और उसके साथ सेल्फी लेने को आतुर था।

World Longest River Cruise Ganga Vilas begins journey from Varanasi Pm modi flag off
गंगा विलास क्रूज की रवानगी से पहले वाराणसी के रविदास घाट पर आयोजन - फोटो : अमर उजाला

राजघाट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इस मौके पर अयोध्या और मिर्जापुर के लोक कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर पहुंचे लोक कलाकारों के साथ भी लोगों ने खूब सेल्फी ली। फैजाबाद के लोक कलाकारों ने फरूवाही, मिर्जापुर के कलाकारों ने लोकनृत्य चौलर और वाराणसी की टीम ने करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Longest River Cruise Ganga Vilas begins journey from Varanasi Pm modi flag off
गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला

रविदास घाट से शुक्रवार को 31 सैलानियों को लेकर रवाना हुए गंगा विलास ने देर शाम जमनिया में लंगर डाल दिया है। बिहार और पश्चिम बंगाल के रास्ते यह क्रूज बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करेगा। इस यात्रा के जरिये भारत और बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन
World Longest River Cruise Ganga Vilas begins journey from Varanasi Pm modi flag off
गंगा विलास क्रूज की रवानगी से पहले वाराणसी के रविदास घाट पर आयोजन - फोटो : अमर उजाला

गंगा विलास क्रूज की रवानगी और टेंट सिटी के लोकार्पण समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी बंदरगाह से काशी को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। साथ ही कहा कि काशी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। गंगा विलास क्रूज ने इसे और विस्तार दिया है। इस क्रूज की अगले दो वर्षों की एडवांस बुकिंग इसका जीवंत प्रमाण है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed