फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए काशी में हो रही पूजा, हनुमान चालीसा पढ़ मांगी विराट जीत

Tue, 09 Jul 2019 02:32 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 09 Jul 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
World cup semifinal people offer prayers for team india in varanasi

वर्ल्ड कप 2019 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ मंगलवार को होने वाला है। काशी में क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया की जीत के लिए काल भैरव से लेकर हनुमान मठ तक पूजा-अर्चना कर रहे हैं। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

World cup semifinal people offer prayers for team india in varanasi

मंगलवार को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के मैनचेस्टर में सेमीफाइनल खेला जाना है। इसी क्रम में इंडिया टीम की जीत के लिए पातालपुरी मठ में स्थित हनुमान मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा पाठ किया। भारत की जीत के लिए साधु संतों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

World cup semifinal people offer prayers for team india in varanasi
महंत बालक दास - फोटो : अमर उजाला

पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने बताया कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन होने के नाते भारत की विराट जीत होनी तय है। विराट की टीम को विराट जीत मिले इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। प्रभु संकट मोचन भारतीय टीम को हर संकट से उबारे और बारिश से भी बचाएं। महंत बालक दास ने कहा कि रोहित शर्मा फिर से शतक लगाए और बुमराह विकेट चटकाए हनुमान जी से बस यही प्रार्थना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World cup semifinal people offer prayers for team india in varanasi

इसके पहले सोमवार को सुबह ए बनारस क्लब की ओर से काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में मंदिर के पुजारियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा की। साथ ही भारतीय टीम को बुरी नजर से बचाने के लिए झाड़ फूंक कराया। जिस पर पुजारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया का पोस्टर, तिरंगा, फूल माला, बैनर और बाबा काल भैरव की तस्वीरें भी लगा रखी थी। 

विज्ञापन
World cup semifinal people offer prayers for team india in varanasi

पूजन में मंदिर के पुजारियों ने पहले भारतीय टीम के लिए नवग्रह पूजन और सर्वसिद्धि की कामना की। इसके बाद भैरव आष्टक मंत्र के साथ ही अन्य मंत्रों का जाप किया। मंदिर के पुजारियों ने वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया को वाराणसी काल भैरव मंदिर में आकर दर्शन करने का भी निमंत्रण दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed