{"_id":"5ab27d1a4f1c1bae758b6af3","slug":"women-advocate-checking-by-policeman-in-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" महिला वकील को पुरुष समझ पुलिसकर्मी करने लगे जांच, हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वकील को पुरुष समझ पुलिसकर्मी करने लगे जांच, हुआ बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज़
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले पुलिस सभी लोगों की चेकिंग कर रही थी। तभी वह गफलत का शिकार हो गई और हंगामा हो गया। पुलिस ने हेलमेट लगाए बाइकसवार को रोका और चेंकिंग करने लगी। बाइकसवार ने जब गुस्से में अपना हेलमेट हटाया तो कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
कचहरी परिसर में सुरक्षा का रहा व्यापक बंदोबस्त
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जिले की दीवानी कचहरी में बुधवार को दोहरे हत्याकांड मामले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी थी। इस बाबत कोर्ट परिसर और आसपास के की सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। सुरक्षा को लेकर कचहरी परिसर से लेकर पूरी कचहरी पुलिस छावनी में तब्दील रही।
mau
- फोटो : अमर उजाला
सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा के नेतृत्व में सुबह नौ बजे के बाद दीवानी कचहरी के मुख्य द्वार से प्रवेश करने वालों की जांच शुरू हो गई। अधिवक्ताओं के भी वाहनों की चेकिंग के साथ ही उनका शरीर भी जांचा जा रहा था। उसी दौरान एक महिला अधिवक्ता हेलमेट लगाए अपनी बाइक से कचहरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज़
- फोटो : self
इस दौरान सीओ के रोकने पर सिपाही ने पुरूष समझकर उसको चेक किया। इस पर महिला अधिवक्ता भड़क गई। मामले को देख अन्य अधिवक्ता भी महिला वकील के साथ हो लिए। कोर्ट परिसर में ही बवाल की स्थिति हो गई। इस दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस होती रही।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में विधायक मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश
- फोटो : अमर उजाला
विरोध के बाद सीओ मधुबन वहां से हट गई। इसके बाद वकीलों की चेकिंग बंद कर दी गई। दूसरी तरफ मुख्तार अंसारी की पेशी को लेकर दिनभर चली उठापटक का पटाक्षेप बुधवार शाम को चार बजे मुख्तार के कोर्ट से वापस लौट जाने पर हुआ।