{"_id":"5ab2ab594f1c1bbc758b6d1e","slug":"mla-mukhtar-ansari-target-yogi-government-while-he-came-in-mau-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए विधायक मुख्तार अंसारी ने योगी सरकार पर बोला हमला, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आए विधायक मुख्तार अंसारी ने योगी सरकार पर बोला हमला, जानिए क्या कहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में सुरक्षा का रहा व्यापक बंदोबस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरे हत्याकांड मामले में मऊ के दिवानी कचहरी में बुधवार को विधायक मुख्तार अंसारी पेश हुए। कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्यसभा चुनाव, आगामी लोकसभा चुनाव, यूपी में हो रहे एनकाउंटर और राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
दोहरे हत्याकांड में विधायक मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश
- फोटो : अमर उजाला
विधायक मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में योगी सरकार को सामंतवादियों की सरकार बताया। कहा कि जो सरकार के तलवे चाटता है उनको खुले में अपराध करने की छूट है। उदाहरण के तौर पर में उन्होंने वाराणसी में विधायक के साथ पचास हजार के इनामी बदमाश के बैठे होने की घटना का हवाला दिया।
विधायक मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले लोक सभा चुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बोले सांप्रदायिक शक्तियों का विरोध करते हुए चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान या फिर योगी आदित्यनाथ हो, इनके विरोध के लिए संगठित हुए सेक्युलर पार्टियों के साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
mukhtar ansari
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी ने कहा कि योगी सरकार ने एक वर्ष का समय झूठ बोलने में गुजार दिया। इस सरकार में दलित पिछड़ी जाति के साथ नाइंसाफी की गई है। बुनकरों के साथ किया गया वादा पूरा नही किया गया। इसी का इनाम जनता ने एक वर्ष के अंदर दे भी दिया।
विज्ञापन
mukhtar ansari
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में हो रहे एनकाउंटर के सवाल पर बोले इसकी जांच मानवाधिकार के साथ कोर्ट कर रही है। जो भी फर्जी होगा उसके विरुद्घ कार्रवाई होनी तय है। राममंदिर निर्माण के बाबत बोले कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होगा। बोले मेरी तरह संविधान में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति को कोर्ट का फैसला मंजूर होगा।