फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, पांच डिग्री लुढ़का पारा, ठंड से तीन लोगों की मौत

Wed, 18 Dec 2019 09:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Dec 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Temperature low weather cold winter people on assi ghat one died
बढ़ती ठंड के बाद अलाव जलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

पांच दिन पहले बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। यह कोल्ड फ्रंट का ही असर है कि मंगलवार सुबह पहले बादल छाए रहे और बाद में धूप भी खिली लेकिन वह भी असरदार नहीं रही। अब तो शीतलहर भी कंपकंपी छुड़ाने लगी है। मौसम में बदलाव का असर है कि पिछले 24 घंटे में तापमान में भी भारी कमी दर्ज की गई है। वहीं शहर में ठंड से एक वृद्ध की मौत हो गई।

Varanasi Temperature low weather cold winter people on assi ghat one died

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री की तुलना में 17 डिग्री सेल्सियस तक आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 की जगह 11.7 पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी सप्ताह भर मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब दिखने लगा है। जहां एक ओर ठंडी हवाएं चलने से कोहरा शुरू हो गया है वहीं अब शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरने लगे हैं।

Varanasi Temperature low weather cold winter people on assi ghat one died

मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद धूप भी निकली लेकिन हवा चलने की वजह से कोई असर नहीं रहा। अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार को गलन अधिक रही और देर रात से कोहरा फिर पड़ने लगा। इस बीच नम और ठंडी हवाएं चलने का ही असर है कि ठिठुरन भी मंगलवार को अधिक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Temperature low weather cold winter people on assi ghat one died

ठंड लगने से तीन की मौत
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार निवासी लल्लू जैन की (70) मंगलवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। चंदौली में बरहनी विकास खंड के भुआलपुर जेवरियाबाद गांव निवासी नन्हकी प्रजापति (55) पत्नी गुल्लू प्रजापति की ठंड के चलते मंगलवार भोर में मौत हो गई। बलिया में रेवती क्षेत्र के नौका गांव में सोमवार रात शांति देवी (45) पत्नी गणेश यादव की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Varanasi Temperature low weather cold winter people on assi ghat one died

खुद ही जलाना पड़ रहा अलाव
शीतलहर का सबसे बुरा हाल सड़कों पर जीवन यापन करने वाले मजदूरों का रहा। हालांकि नगर निगम की ओर से अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है ऐसे में चौराहों, घाटों पर लोग खुद ही अलाव जलाकर वहां बैठे रहे। शहर के चौराहों के साथ ही घाटों पर भी अलाव जलाकर लोग उसके चारों तरफ बैठे रहे। यहां भी स्थानीय और बाहरी जगहों से काशी घूमने आने वाले युवाओं ने आसपास पड़ी लकड़ी को जलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed