{"_id":"6285c7d978504c76164358c7","slug":"varanasi-gyanvapi-masjid-case-another-video-of-vajukhana-went-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Masjid: वजू खाने का एक और वीडियो हुआ वायरल, शिवलिंग नहीं...दिखाई दे रहा है ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Masjid: वजू खाने का एक और वीडियो हुआ वायरल, शिवलिंग नहीं...दिखाई दे रहा है ये
Thu, 19 May 2022 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 19 May 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानवापी परिसर मामले में एक और वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। जानकारों की मानें तो यह वीडियो भी पुराना है। ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के बाद अब तक कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। बुधवार को सामने आए वीडियो में एक कुआं नजर आ रहा है जबकि पहले वीडियो में वजूखाने के अंदर शिवलिंग नजर आया था।
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट दाखिल होने के बाद तमाम बिंदुओं पर आपत्ति की जाएगी। उधर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि जो वीडियो या फोटो वायरल हो रहा है, वह काफी धुंधला है। आसपास की छतों से मीडिया के लोग जूम करके बनाए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा भी था। वहीं लोग वायरल कर रहे हैं। आपत्ति के सवाल पर कहा कि इस पर हम लोग भी विचार कर रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन
- फोटो : सोशल मीडिया।
शिवलिंग मिलना बड़ी उपलब्धि, हिंदू पक्ष में आएगा फैसला
वहीं, ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिन तक चली सर्वे की कार्रवाई पूरी होने और यहां शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अब सभी को इस दिशा में कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार है। इस बीच हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने शिवलिंग मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया है। स्वास्थ्य खराब होने के बाद से रविंद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि हिंदू पक्ष में जल्द ही एक अच्छा फैसला आएगा।
वहीं, ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिन तक चली सर्वे की कार्रवाई पूरी होने और यहां शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अब सभी को इस दिशा में कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार है। इस बीच हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने शिवलिंग मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया है। स्वास्थ्य खराब होने के बाद से रविंद्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णु जैन ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि हिंदू पक्ष में जल्द ही एक अच्छा फैसला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन और विष्णु जैन
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी में सर्वे के अंतिम दिन हरिशंकर जैन की तबीयत बिगड़ी थी। वह रविंद्रपुरी में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए हरिशंकर जैन ने ज्ञानवापी मामले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताने वालों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब मेरे अराध्य देव की बेअदबी हो रही है तो सांप्रदायिक सौहार्द बीच में कहा से आता है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी का सर्वे पूरा
- फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम चीफ असुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि वह मस्जिद थी है और उसके रहने की बात को इस्लामी कानून के हिसाब से कहते हैं जबकि हिंदू लॉ यह कहता है कि मंदिर थी, है और वहीं रहेगी। अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा कि जैसे-जैसे कार्रवाई आगे बढ़ती जा रही है, हमारा पक्ष मजबूत होता जा रहा है।