{"_id":"6104e0308ebc3e5883722246","slug":"varanasi-ganga-water-level-increasing-three-cm-every-hour-ghats-stairs-started-sinking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: हर घंटे तीन सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, घाटों की डूबने लगीं सीढ़ियां, वरुणा पार रहने वालों की बढ़ रही मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: हर घंटे तीन सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, घाटों की डूबने लगीं सीढ़ियां, वरुणा पार रहने वालों की बढ़ रही मुश्किलें
वाराणसी में गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। इससे जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। घाटों की सीढ़ियां भी डूबने लगी हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने कहा है कि घाट पर स्नान करने वाले लोग बेहद सावधानी बरतें। हर दिन हो रही जमकर बारिश से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश से वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव तेज हो गया है। गंगा के जलस्तर में प्रयागराज से बलिया तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, वाराणसी में शनिवार की सुबह 8:00 बजे तक गंगा का जलस्तर 63.40 मीटर पर था जो सामान्य जल स्तर 66.599 मीटर से नीचे है। शुक्रवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 63.08 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार दोपहर तक बढ़ाव की रफ्तार 8 सेंमी प्रति घंटा थी। वहीं शाम से गंगा की रफ्तार आधी हो गई। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 6
शीतला घाट की सीढ़ियां भी गंगा के जलस्तर बढ़ने से पानी में समा रही हैं। वाराणसी में गंगा जलस्तर का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से अस्सी से राजघाट के किनारे स्थित छोटे मंदिर और मढ़ियां पानी में समा गए हैं। गंगा को घाट की सीढ़ियों की ओर बढ़ता देख तीर्थ पुरोहितों और माझियों ने अपना सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।
3 of 6
बड़ी नावों को घाटों पर लगे पोलों और भवनों की कड़ियों से बांध दिया गया है। छोटी नावों को घाट के ऊपरी हिस्से की ओर ले जाने का काम शुरू कर दिया गया है। मांझियों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर का असर खत्म होने के बाद किसी तरह से गंगा में नौकायन शुरू हुआ तो अब बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शुक्रवार को सुबह गंगा के जलस्तर में दो मीटर से ज्यादा का बढ़ाव दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.52 मीटर था जबकि गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर 60.48 मीटर था। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे आठ सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी थी। हालत यह है कि गंगा अब सीढ़ियों पर चढ़ने लगी हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में अभी और तेजी से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
नहर की पटरी गंगा में बही।
गंगा पार बनाई गई रेत की नहर समा रही
वाराणसी में गंगा पार विशाल रेत के मैदान के बीचों-बीच करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी रेत की नहर बनाई गई थी। इसका निर्माण प्रोजेक्ट कारपोरेशन की देखरेख में कराया गया था। परियोजना के प्रबंधक पंकज वर्मा के मुताबिक 1195 लाख लागत से करीब 5.3 किमी लंबी और 45 मीटर चौड़ी नहर बनाई गई है। गंगा पार रेती पर बालू की नहर के पूर्वी छोर पर रेत के ढूहे खड़े किए गए। रामनगर स्थित पुल के पास से बालू में निकाली गई नहर का आखिरी सिरा राजघाट पुल के करीब गंगा में मिलाया गया है। बताया गया था कि नहर और गंगा के बीच बालू पर आईलैंड बनाया जाएगा, जिसका लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे। लेकिन, अब नहर धीरे-धीरे गंगा में समाहित हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।