{"_id":"5b5d8ce74f1c1bab7d8b5482","slug":"varanasi-ganga-water-level-breaks-contact-between-major-ghats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में उफान पर गंगा, टूटा प्रमुख घाटों का आपस में संपर्क, बढ़ी धुकधुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में उफान पर गंगा, टूटा प्रमुख घाटों का आपस में संपर्क, बढ़ी धुकधुकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 29 Jul 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि अब तो काशी में गंगा के घाटों का संपर्क ही टूट गया है। बारिश के सीजन में गंगा का जलस्तर अभी खास दिक्कत पैदा नहीं कर रहा है लेकिन दो दिनों से जलस्तर जैसे बढ़ रहा है लोगों की धुकधुकी बढ़ा दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
water level
- फोटो : अमर उजाला
गंगा का जल स्तर में बढ़ाव से शनिवार शाम को कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। मढ़ियों के मंदिर डूब गए। घाटों पर गंगा के पहुंचने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने चौकियां हटा लीं। नावों को सुरक्षित करने के लिए लंगर बांधने की मशक्कत शुरू हो गई है। सहायक नदियों और पहाड़ी नालों से लगातार आ रही जलराशि से गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव हो रहा है।
water level
- फोटो : अमर उजाला
पहाडी इलाकों में मानसून के दस्तक देते ही गंगा में पानी का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के इस बढ़ते जल स्तर से जहां लोगों में खुशी है, वहीं अब घाटों के किनारे रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गंगा में जहां शुक्रवार को 61.27 मीटर गंगा का जल स्तर था, वहीं शनिवार को गंगा का जल स्तर 62.97 मीटर हो गया था। इससे गंगा का जल स्तर एक मीटर 70 सेमी तक बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
water level
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को स्थिति यह बनी कि गंगा के घाटों पर होने वाली आरती का स्थल भी बदल दिया गया है। जबकि खतरे को देखते हुए छोटी नावों का संचालन भी बंद हा गया है। जबकि शवदाह भी अब उपर की ओर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
water level
- फोटो : अमर उजाला
गंगा के बढ़ते जल स्तर से शनिवार को घाटों का संपर्क टूट गया। इससे एक घाट पर से दूसरे घाटों पर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। गंगा के बढते जल स्तर से गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्धि गंगा आरती का स्थल भी बदल दिया गया है।