फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी फ्लाईओवर हादसे को बीता एक साल, तस्वीरों में देखें किस तरह पलक झपकते सब हो गया था तबाह

Wed, 15 May 2019 05:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 15 May 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Flyover Collapse memory was 15 people died one year ago

वाराणसी के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक लहरतारा-चौकाघाट पर आज से ठीक एक साल पहले 15 मई 2018 को शाम साढ़े पांच बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था। लहरतारा-चौकाघाट पर रोजाना की तरह ही उस दिन भी जाम लगा था। कार और बस में परिवार और अन्य साथियों संग हंसते-बोलते जा रहे लोगों की चीख तक निकल नहीं पाई। कैंट स्टेशन के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर 15 जिंदगियों पर काल बनकर टूटा। इसके साथ ही 20 लोग घायल हो गए थे। उस दिन भयावह मंजर देख कई लोगों की आंखे भर आई। आज उस हादसे की बरसी है। बनारस के इतिहास के सबसे दर्दनाक हादसे की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Varanasi Flyover Collapse memory was 15 people died one year ago

वाराणसी कैंट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बीम गिरने के बाद कई वाहन इसकी चपेट में आ गए थे। मंजर यह था कि बीम के नीचे दबे, फंसे वाहनों से केवल चीखें सुनाई दे रही थीं। अंदर बुरी तरह फंसे लोगों में से कोई हाथ हिला रहा था तो कोई पानी मांग रहा था। किसी गाड़ी में फंसे बच्चे की रोने की आवाज से भी कई लोग दर्द में नजर आए। कहीं-कहीं तो केवल तड़प भर सुनाई दे रही थी। 

Varanasi Flyover Collapse memory was 15 people died one year ago

वाहनों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने और वाहनों तक पहुंचने की जगह न होने के चलते आम लोग चाहकर भी उनकी मदद नही कर पा रहे थे। यह मंजर देख कई लोगों की आंखे भर आई। हजारों टन भार का बीम गिरने की वजह से चपेट में आए वाहन चकनाचूर हो गए थे। वाहनों के पिचकने, टूटने की वजह से कई लोग इसमें फंसे थे और वहां मौजूद इंसान असहाय सा लोगों को मरता देख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Flyover Collapse memory was 15 people died one year ago

बाहर फंसे लोगों को तो बचा लिया गया पर अंदर गाड़ियों में फंसे लोगों की केवल कराह सुनाई दे रही थी। जीवन की उम्मीद में एक स्विफ्ट कार में फंसी महिला हाथ हिला रही थी पर उस तक पहुंचे पर उसे निकालना संभव नही था। वह कार में फंस गई थी। लोग कई बार उसे निकालने का प्रयास किए पर असफलता ही हाथ लगी। इसी तरह एक और व्यक्ति भी वाहन में फंसा बचाव के लिए चिल्ला रहा था और लोगों से पानी मांग रहा था। बचाव कार्य चलने के दौरान लोगों ने उसे पानी पिलाया। फ्लाईओवर के नीचे लोग वाहनों में इस कदर फंसे थे कि केवल उनकी चीखें सुनाई दे रही थी। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

विज्ञापन
Varanasi Flyover Collapse memory was 15 people died one year ago

कार और बस में परिवार और अन्य साथियों संग हंसते-बोलते जा रहे लोगों की चीख तक निकल नहीं पाई। सोचा भी नहीं होगा कि राह चलते इस तरह काल दबोच लेगा। वाराणसी के लहरतारा कैंट रेलवे स्टेशन रोड पर रोजाना की तरह वाहनों की आवाजाही लगी हुई थी। लहरतारा से लेकर कैंट तक जाम लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक धड़ाम की तेज आवाज गूंजी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed