फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलोनाइजर हत्याकांड: खुद की बसाई कॉलोनी में हुई महेंद्र की हत्या, एक मीटर दूर से बदमाशों ने मारी तीन गोलियां

Fri, 22 Aug 2025 10:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 22 Aug 2025 10:29 AM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के अरिहंतनगर फेज 2 में कॉलोनाइजर की हत्या उनकी खुद की बसाई कॉलोनी में ही की गई। बाइक से पीछा कर आए बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर महेंद्र को मौत की नींद सुला दी। 

विज्ञापन
Varanasi Colonizer murder in his own colony miscreants fired three bullets from one meter away
कॉलोनाइजर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम (42 वर्ष) की उनकी ही बनाई कॉलोनी अरिहंतनगर फेज 2 में तीन गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बिना नंबर वाली काले रंग की पल्सर से आए हत्यारों ने बिना रुके एक मीटर दूर से तीन राउंड फायर किया और कॉलोनी की पगडंडियों से होते हुए रिंग रोड की ओर भाग निकले। एक गोली महेंद्र की कनपटी, दूसरी गर्दन के पास लगी, तीसरी गोली बाइक पर लगी।
Varanasi Colonizer murder in his own colony miscreants fired three bullets from one meter away
कॉलोनाइजर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गोली लगते ही लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए महेंद्र
वह लहूलुहान होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। रास्ते पर खून फैल गया। कॉलोनी के लोग आनन-फानन में पास के अस्पताल में ले गए, वहां से रेफर होने के बाद लोग सिंह मेडिकल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। लोग सारनाथ थाने पर शव रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाने लगे। लालपुर-पांडेयपुर, चौबेपुर, चोलापुर की फोर्स भी वहां पहुंची और करीब दो घंटे के मान मनौव्वल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को मौके से बरामद .30 और .32 बोर के कारतूस और खून से सना चश्मा अपने साथ ले गई।
Varanasi Colonizer murder in his own colony miscreants fired three bullets from one meter away
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कॉलोनाइजर हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुंह बांधे बदमाशों ने चलती बाइक से झोंकी फायरिंग
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे महेंद्र गौतम बुद्धा सिटी स्थित अपने घर से करीब डेढ़ किमी दूर प्लॉट दिखवाने के लिए सिंहपुर गांव के अरिहंतनगर कॉलोनी पहुंचे। इस कॉलोनी को उन्होंने ही प्लॉटिंग करके बसाया था। पहले से रेकी कर बदमाश भी पीछे-पीछे वहां पहुंचे। थल सेना के रिटायर्ड अधिकारी सुनील यादव के घर के बाहर बने ब्रेकर से पहले बाइक की रफ्तार कम हुई तो मुंह बांधे बदमाशों ने चलती बाइक से ही सिर्फ एक मीटर दूरी से पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Colonizer murder in his own colony miscreants fired three bullets from one meter away
कॉलोनाइजर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
महिला के चिल्लाने पर भागकर पहुंचे लोग
वारदात के दौरान सड़क से गुजर रही महिला चिल्लाकर लोगों को बुलाने लगी। वहां मौजूद लोग उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर भागे। कॉलोनी से लेकर घटनास्थल तक तीन से चार थानों की पुलिस और कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत कई आईपीएस भी पहुंचे।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कॉलोनाइजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पीछा कर आए बदमाशों ने किया हमला
विज्ञापन
Varanasi Colonizer murder in his own colony miscreants fired three bullets from one meter away
कॉलोनाइजर हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के जवानों को घर से निकाला, बहसबाजी
एसटीएफ के दो जवान मृतक के घर पहुंचे तो वहां मौजूद एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के साथ बहसबाजी हो गई। जैसे ही एसटीएफ ने गौतम के 15 साल के बेटे से पूछताछ शुरू की तो रिटायर्ड कर्मचारी नाराज हो गया और एसटीएफ के साथ विवाद कर बाहर जाने की बात करने लगा। घर के गेट के बाहर स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान एसटीएफ के जवान ने कहा कि वे उन्हीं के केस की वजहों का पता लगाने आए हैं लेकिन यहां पर उनको सहयोग नहीं मिला। रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी ने कहा कि बच्चा डर के मारे कांप रहा था वो क्या जवाब देगा।

इसे भी पढ़ें; Colonizer Murder Case: सारनाथ में छह साल पहले भी हुई थी हत्या, अब तक खुलासा नहीं; सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed