फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मऊ में निर्माणाधीन मकान ढहा, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत और दो घायल

Fri, 03 Jan 2020 02:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Jan 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Under construction home collapse one laborer dies being buried under debris two injured mau
मकान ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौत गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Under construction home collapse one laborer dies being buried under debris two injured mau

मऊ जिले के शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान मोहल्ले में सुबह-सुबह निर्माणाधीन मकान का सांचा खोलने के दौरान अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए।

Under construction home collapse one laborer dies being buried under debris two injured mau

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मलबे में दबकर मरे मजदूर को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Under construction home collapse one laborer dies being buried under debris two injured mau

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के पतुही गांव निवासी लक्षिराम सिंह पुत्र रामाधार सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं। मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मुचलके में उन्होंने अपना मकान बनवाया है।

विज्ञापन
Under construction home collapse one laborer dies being buried under debris two injured mau

वर्तमान में लक्षिराम सिंह दूसरे तल पर निर्माण करा रहे थे। इस दौरान छज्जा(बारजा) पर से दीवार उठाई गई थी। शुक्रवार को मजदूर लगाए गए स्लैब को खोल रहे थे। तभी अचानक पूरी छत ढह गई। इसमें एक मजदूर मौत और दो मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद ठेकेदार फरार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed