फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्पा जी की याद में सजी सितारों से शाम, रूप कुमार राठौर ने गाया 'ऐसा कोई जिंदगी से वादा तो नहीं था'

Mon, 25 Mar 2019 07:18 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 25 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
The legends organised in the memory of Thumari queen Girija devi in varanasi

वाराणसी में द लेजेंड्स की शाम उप शास्त्रीय, लोक और फिल्मी गीतों से अप्पा जी के नाम समर्पित रही। जहां अप्पा जी पद्मविभूषण गिरिजा देवी को यादकर हर आंख पुरनम थीं, वहीं कलाकारों ने अपनी संगीत से उन्हें धार दे दिया। रविवार को अस्सी घाट पर द लीजेंड्स की शाम ज्यों-ज्यों गहराती गई अप्पा जी की याद में सुरों गंगा मंथर-मंथर अपने सोपान की ओर बढ़ती चली गई...। देखें आगे की स्लाइड्स में...

The legends organised in the memory of Thumari queen Girija devi in varanasi

बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौर ने अपनी बेटी रिवा राठौर के साथ काशी में पहली बार मंच साझा किया। उन्होंने कबीर के 'पद मोको कहां ढूंढे बंदे मैं तो तेरे पास...' से शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा दिल में समां जा...' सुनाया तो दर्शकों ने भी उनके सुर से सुर मिलाया। संगीत की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए पिता के साथ पुत्री रिवा राठौर ने 'अलबेला सजन आयो रे, ए री सखी अति सुख पायो रे...' सुनाया तो काशी की सुधि जनता ने हर-हर महादेव के जयघोष से उत्साहवर्धन किया। 

The legends organised in the memory of Thumari queen Girija devi in varanasi

इसके बाद रूप कुमार राठौर ने उस्ताद अमजद अली और गुलजार के साथ बनाए गए एलबम 'वादा' का गीत 'ऐसा कोई जिंदगी से वादा तो नहीं था...' सुनाया तो श्रोता भी झूम उठे। अपनी पत्नी सोनाली राठौर को समर्पित गीत 'तू ही तो जन्नत मेरी, तू ही तो मन्नत मेरी...' सुनाकर माहौल को रूमानी कर दिया। मंच पर बैठे जवानों को सैल्यूट करते हुए रूप कुमार राठौर ने बार्डर फिल्म का गीत 'संदेश आते हैं, हमें तड़पाते हैं...' सुनाया तो हर हाथ में तिरंगा लहराने लगा। उन्होंने एक से एक देश भक्ति के गीत पेश किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The legends organised in the memory of Thumari queen Girija devi in varanasi

रूप कुमार राठौर, मालिनी अवस्थी और रिवा राठौर की 'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे...' पेश कर कार्यक्रम का समापन किया। संगत कलाकारों में तबले पर असरार अहमद, कीबोर्ड पर अजहर हुसैन, अश्विन रोकाड़े, गिटार पर सुशांत शर्मा, बांसुरी पर भाष्कर दास, आक्टो पैड पर हर्ष रहे। इसके पूर्व उपशास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी ने अप्पाजी को नमन करते हुए ठुमरी राग मिश्र खमाज में 'नाजुक बइयां क्यों मरोडी रे सांवरिया...' से शुरूआत की। 

विज्ञापन
The legends organised in the memory of Thumari queen Girija devi in varanasi

दूसरी प्रस्तुति में उन्होंने ने दादरा जामुनिया के डार मैं तोड़ लाई...सुनाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। उनके साथ तबले पर उस्ताद अकरम खां, सारंगी पर दिलशाद खां और हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र ने संगत की। संचालन लवलीन ने किया। इस दौरान निर्माता निर्देशक गजेंद्र सिंह, डॉ. सुधा दत्ता मुन्नी जी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, एनपी सिंह, रत्नेश वर्मा, अनिल जैन सहित कई कलाकार उपस्थित रहे। साईं टेलीफिल्म की ओर से आयोजित दी लीजेंड्स का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed