फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी दोबारा काशी से लड़ेंगे चुनाव, सूची जारी होते ही होली पर कार्यकर्ताओं ने मनाई दीपावली

Sat, 23 Mar 2019 04:52 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 23 Mar 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
BJP supporters celebrate Diwali at holi for narendra modi in loksabha election 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से दोबारा चुनाव लड़ने की घोषणा से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। होलियाना माहौल में कार्यकर्ताओं ने जमकर दीपावली मनाई। मुस्लिम समुदाय में भी जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय से लेकर शहर में जगह-जगह आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया गया। जश्न का माहौल देखें आगे की स्लाइड्स में...

BJP supporters celebrate Diwali at holi for narendra modi in loksabha election 2019

भाजपा के गुलाबबाग कार्यालय में बैठक में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने पीएम को वाराणसी से प्रत्याशी बनाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद दिया और कहा, हम वाराणसी से सिर्फ सांसद नहीं वरन प्रधानमंत्री चुनेंगे। एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि यहां से फिर चुनाव लड़ने के पीछे उनका लगाव जाहिर करता है। राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वाराणसी से पीएम मोदी के प्रत्याशी बनने से पूरे प्रदेश पर सकारात्मक असर होगा। विधायक रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में हुए विकास कार्यों से वाराणसी के लोग खुश हैं और फिर से प्रधानमंत्री चुनने को तैयार हैं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि भावनात्मक लगाव के चलते उन्होंने काशी को प्राथमिकता दी। 

BJP supporters celebrate Diwali at holi for narendra modi in loksabha election 2019

उधर, नीचीबाग, दुर्गाकुंड तिराहा, जिला कार्यालय कंचनपुर सहित शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर आतिशबाजी की। दालमंडी के अल्पसंख्यक समुदाय में भी उत्साह दिखा। लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटीं। कहा, पिछली बार पीएम करीब पौने चार लाख वोट से जीते थे। इस बार उन्हें रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएंगे, ताकि यह इतिहास में दर्ज हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP supporters celebrate Diwali at holi for narendra modi in loksabha election 2019

प्रधानमंत्री के फिर वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा पर रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने भाजपा के जिला कार्यालय कंचनपुर में पर खुशियां मनाई गई। मोहनसराय में जिला मंत्री सदानंद सिंह व जिला महामंत्री राजेश राजभर व रोहनिया मंडल अध्यक्ष अजय दूबे व कोषाध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व मे मिठाई बांटी गई। बड़ागांव के भाजपा कार्यालय में एक बैठक में डॉ. जे पी दुबे ने कहा कि काशी का सौभाग्य है कि देश के पीएम का चयन करेंगे। 

विज्ञापन
BJP supporters celebrate Diwali at holi for narendra modi in loksabha election 2019

राजातालाब में आयोजित बैठक में राजातालाब मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर पाठक, जंसा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल उपेंद्र सिंह आदि ने खुशी जताई। रामनगर में जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व पूर्व चेयरमैन आशा गुप्ता ने किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कछवारोड के ठटरा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह एवं संचालन दिनेश त्रिपाठी ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed