फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू में पढ़ने-पढ़ाने आया हूं, यहां सेवा देना मेरे लिए गौरव की बात: डॉ. फिरोज खान

Thu, 12 Dec 2019 12:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Feroz Khan to perform exam duty in arts faculty from today, meet teachers in Sanskrit department
डॉ फिरोज खान व अन्य - फोटो : a

बीएचयू कला संकाय के संस्कृत विभाग में मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद डॉ. फिरोज खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीएचयू में पढ़ने-पढ़ाने आया हूं और यहां सेवा देना मेरे लिए गौरव की बात है।



उन्होंने कहा कि पूर्व में ही उनका बयान जारी हो चुका है, जिसमें उन्होंने पूरी तन्मयता से सेवा देने की बात कही थी। इस दौरान एसवीडीवी में नियुक्ति के विरोध के बारे में पूछे गए सवालों पर वह कुछ नहीं बोलें।

हालांकि, डॉ. फिरोज बीएचयू के संस्कृत विभाग से लेकर कला संकाय कार्यालय नजर चुराते हुए पहुंचे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने बातचीत करने की कोशिश की तो वह पहले तो कुछ देर तक शांत रहे, फिर जाते समय रास्ते में संस्कृत भाषा में इतना कहा कि वह बातचीत नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के ही एक शोध छात्र के साथ स्कूटी पर बैठकर चले गए।


 

Feroz Khan to perform exam duty in arts faculty from today, meet teachers in Sanskrit department
कार्यभार ग्रहण करने जाते डॉ फिरोज खान - फोटो : ं
बताते चलें कि, डॉ. फिरोज खान बृहस्पतिवार से परीक्षा ड्यूटी करेंगे। बुधवार को पहले विभाग पहुंचकर उन्होंने हाजिरी लगाई, इसके बाद संकाय कार्यालय पहुंचकर परीक्षा ड्यूटी लिस्ट रिसीव की। परीक्षा ड्यूटी के बाद वह जनवरी में शुरू होने वाली कक्षाओं में जाएंगे।

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय (एसवीडीवी) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को डॉ. फिरोज ने कला संकाय के संस्कृत विभाग में कार्यभार संभाला था।  बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह विभाग पहुंचे और शिक्षकों से मुलाकात की।



 
Feroz Khan to perform exam duty in arts faculty from today, meet teachers in Sanskrit department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
करीब आधा घंटा बाद वह बाहर निकले। दोपहर बाद करीब दो बजे संकाय कार्यालय पहुंचकर संकाय प्रमुख प्रो. अशोक सिंह से मिले और औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद परीक्षा ड्यूटी चार्ट रिसीव किया। अब वह बृहस्पतिवार से परीक्षा ड्यूटी करेंगे।

संस्कृत का प्रचार-प्रसार करना सपना

डॉ. फिरोज बुधवार को भोजपुरी अध्ययन केंद्र भी पहुंचे। यहां केंद्र समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने परंपरा के अनुसार गमछा पहनाकर स्वागत किया। सुबह 11 बजे केंद्र पहुंचे डॉ. फिरोज आधे घंटे से अधिक समय तक यहां रहे।

इस दौरान उन्होंने केंद्र समन्वयक के साथ ही शोध छात्रों से भी बातचीत की। कहा कि बीएचयू में शिक्षक बनकर सेवा करना सौभाग्य की बात है। विश्वविद्यालय में आकर बहुत खुश हूं। संस्कृत का प्रचार-प्रसार करना सपना है और इसे साकार करने के लिए प्रयासरत रहूंगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Feroz Khan to perform exam duty in arts faculty from today, meet teachers in Sanskrit department
बीएचयू - फोटो : BHU

कला संकाय में डॉ. फिरोज की नियुक्ति पर भी उठने लगे सवाल 

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में डॉ. फिरोज खान के नियुक्ति पर विरोध भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब संस्कृत विभाग में भी उनकी नियुक्ति पर सवाल उठने लगे हैं।

आईएमएस बीएचयू के एक चिकित्सक ने अपनी फेसबुक वॉल पर किए गए पोस्ट में नियुक्ति को लेकर बीएचयू प्रशासन पर सवाल खड़ा किया है। चिकित्सक ने मेरिट लिस्ट में डॉ. फिरोज की रैंक को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कला संकाय में नियुक्ति को गलत बताते हुए इसे न्यायालय में चुनौती दिए जाने की बात कही है। इस पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट भी दिए हैं।
विज्ञापन
Feroz Khan to perform exam duty in arts faculty from today, meet teachers in Sanskrit department
बीएचयू - फोटो : bhu student varanasi
बताते चलें कि, बीएचयू असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान को सोमवार को बीएचयू प्रशासन की ओर से कला और आयुर्वेद संकाय के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया था। डॉ. फिरोज के कला संकाय के संस्कृत विभाग और आयुर्वेद संकाय के संहिता एवं संस्कृत विभाग में चयनित होने की सूचना सात दिसंबर को ही कार्यकारिणी सदस्यों को दे दी गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed