{"_id":"5b7ece8142c79206ed67d0cb","slug":"sunny-leone-elephant-and-dear-are-in-voter-list-at-up-this-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में सन्नी लियोन के साथ- साथ हाथी, कबूतर और हिरन भी बन गए मतदाता!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में सन्नी लियोन के साथ- साथ हाथी, कबूतर और हिरन भी बन गए मतदाता!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ballia
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के सदर तहसील से जारी होने वाले आय, जाति व निवास के जारी करने में हुई धांधली की जांच जहां शासन के निर्देश पर चल रही है, वहीं अब मतदाता सूची में की गई लापरवाही का मामला सामने आया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण 15 जुलाई तक किया गया। बीएलओ की ओर से तहसीलों में जमा की गई सूची को डाटा इंट्री आपरेटर की ओर से फीड करना था। यह सभी ऑनलाइन किया जाना है, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आईडी पासवर्ड दिया गया है। सदर तहसील में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर लापरवाही की गई है। सूची को कोई भी ऑनलाइन देख सकता हैं।
voter list
मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतों का पूरी तरह से कभी निवारण नहीं किया जा सका। एक बार फिर मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद वैसी की गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं, जैसा कि पहले के पुनरीक्षण के बाद आती रही हैं। सदर तहसील में मतदाता सूची बनाने में खूब लापरवाही बरती गई। बताया जाता है कि तहसील में प्राइवेट ऑपरेटरों से भी फीडिंग का कार्य कराया गया, जिसे आईडी व पासवर्ड बताए गए। अगर सीसीटीवी की फुटेज खंगाले जाए तो कई गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं। हालांकि शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार ने शहर कोतवाली में एक पूर्व डाटा आपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
सूची में चंद्रशेखर नगर निवासी व पूर्व मंत्री नारद राय की फोटो की जगह हाथी का फोटो लगाया गया है। इसकी फीडिंग आपरेटर की लॉगिन से 15 जुलाई 18 को की गई है और इसी दिन तहसीलदार की संस्तुति व एसडीएम ने स्वीकृति दी है। इसी तरह आपरेटर की लॉगिन से 23 जून 18 को की गई फीडिंग में भी धांधली की गई है जबकि एसडीएम की ओर से इसकी स्वीकृति भी दो जुलाई को दी गई है। इसमें विवेकानंद कालोनी निवासी दुर्गावती सिंह की फोटो की जगह अश्लील महिला की तस्वीर लगाई गई है तो कुंवर अंकुर सिंह की फोटो के बदले हिरन व कुंवर गौरव की फोटो के स्थान पर कबूतर की तस्वीर लगाई गई है।
विज्ञापन
Voter List
हालांकि इस गड़बड़ी के सामने आने पर तहसील के अधिकारी अपना गर्दन बचाने में जुट गए है और आनन-फानन में महीनों पहले तहसील में रहे डाटा ऑपरेटर के खिलाफ गत दिनों मुकदमा दर्ज कराकर कोरम पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक मई से 30 जून के बीच मतदाता सूची में नाम जोड़ने का प्रावधान था। इस दौरान मनमानी तरीके से फीडिंग की गई और अधिकारियों ने भी इसकी जांच किए बिना आंख मूंद कर स्वीकृति दे दी।