फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सिर, सीने और कमर पर चाकू से किए थे चार वार...पूरे प्लान के साथ किया कत्ल; सिर झुकाए बैठा रहा आरोपी नाबालिग

Tue, 19 Aug 2025 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Aug 2025 08:32 AM IST
सार

UP School News: गाजीपुर के शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह 10 बजे कक्षा नौ के छात्र ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन
Student murder in Ghazipur school Four blows were made with a knife on the head, chest and waist
ghazipur murder - फोटो : अमर उजाला
Student Murder In Ghazipur School: गाजीपुर के सनबीम स्कूल के छात्र आदित्य वर्मा को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। हत्यारोपी छात्र ने सिर, सीने और कमर में चाकू से चार वार किए थे। स्कूल ड्रेस में आदित्य का शव को देख लोग सिहर उठे। वहीं, आरोपी छात्र मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में सिर झुकाए बैठा रहा। 


उसके चेहरे पर वारदात के बाद गुस्से के भाव उदासी के बीच झलक रहे थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम में आदित्य वर्मा के शरीर पर कुल चार घाव मिले। एक घाव सिर पर दाहिनी तरफ और दो गहरे घाव सीने पर दोनों तरफ थे। एक घाव कमर पर था। 
Student murder in Ghazipur school Four blows were made with a knife on the head, chest and waist
फ्रीजर में छात्र आदित्य शव देखने के बाद रोते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने आदित्य को मौत के घाट उतारने के लिए ही हमला किया था। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दो नामजद छात्रों के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
 
Student murder in Ghazipur school Four blows were made with a knife on the head, chest and waist
छात्र की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के सामने जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया अंजाम
सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र अभिनव तिवारी ने कुछ जानकारी पुलिस से साझा की है। पुलिस के अनुसार, छात्र ने बताया कि 15 अगस्त को स्कूल के गेट के बाहर दो गुटों में मारपीट हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student murder in Ghazipur school Four blows were made with a knife on the head, chest and waist
आदित्य वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बात और पहले की घटना को लेकर आरोपी छात्र गुस्से में था। उसने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने की ठान लिया था। मौका मिलते ही जेब में चाकू रखकर शौचालय की तरफ गया और वारदात को अंजाम दे डाला। 

 
विज्ञापन
Student murder in Ghazipur school Four blows were made with a knife on the head, chest and waist
बेटे आदित्य की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास गुमशुम बैठे पिता शिवजी वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने किया साथी का कत्ल
गाजीपुर के शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह 10 बजे कक्षा नौ के छात्र ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed