फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में खेल की खबरें: खेल खत्म होने से 2 मिनट पहले प्रशांत के निर्णायक गोल से विवेक एकेडमी जीती, तस्वीरें

Sat, 30 Aug 2025 11:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:43 AM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। यहां के खिलाड़ी अन्य जिलों में जाकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें प्रोत्साहन मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Sports news in Varanasi Vivek Academy won with Prashant decisive goal 2 minutes before end of game
लालपुर स्टेडियम में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

Sports News: क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से बालक वर्ग की अंडर-14 हॉकी का आयोजन लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में किया गया। इसमें विवेक एकेडमी की टीम ने लालपुर एकादश को 1-0 से हरा दिया।



खेल समाप्त होने से दो मिनट पहले विवेक एकेडमी को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। यह शॉट विवेक अकादमी के प्रशांत ने लिया और तेज शॉट को गोल में बदलकर टीम को जीत दिला दी। निर्णायक की भूमिका रफीक और जावेद ने निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

Sports news in Varanasi Vivek Academy won with Prashant decisive goal 2 minutes before end of game
लालपुर स्टेडियम में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने किया। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने और धन्यवाद ज्ञापन उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने दिया। इस मौके पर एडीएम सिटी आलोक कुमार, केबी रावत और शिवम मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सिगरा स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेला गया। यूपी कॉलेज और सारनाथ स्थित तब्बतन संस्थान में रस्साकशी की प्रतियोगिता हुई। बरेका इंडोर हॉल में इनडोर हॉकी प्रतियोगिता हुई। बच्छाव के महामना मालवीय इंटर कॉलेज में कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। काशी विद्यापीठ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मनोरथपुर में लंबी कूद, दौड़, खोखो व कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत हुए।

Sports news in Varanasi Vivek Academy won with Prashant decisive goal 2 minutes before end of game
लालपुर स्टेडियम में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मंत्री ने दिलाई शपथ हर रोज एक घंटा खेल के नाम
प्रदेश सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल ने खिलाड़ियों को हर रोज़ एक घंटा खेल के मैदान पर बिताने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आगामी खेल स्पर्धाओं में अधिक से अधिक पदक जीत सकें, इसकी तैयारी हर रोज़ करनी होगी। मंत्री रवींद्र जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने हॉकी बॉल को मारकर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sports news in Varanasi Vivek Academy won with Prashant decisive goal 2 minutes before end of game
नेवादा में कराटे की क्लास में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

खेल दिवस पर 270 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिला कराटे संघ की ओर से नेवादा गौरांकला में एक दिवसीय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें 270 खिलाड़ियों ने कराटे की काता और कुमिते स्पर्धा में दमखम दिखाया। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन सचिव रवि नंदन और तृप्ति तिवारी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन अंजली शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने किया। 

हरहुआ विवेक एकेडमी खेल मैदान पर बालक-बालिका हॉकी लीग का फाइनल खेला गया। बालिका वर्ग में विवेक एकेडमी ने एलबीएस की टीम को 5-2 से हरा दिया। आईएडब्ल्यूएआई की ओर से मल्टीमाॅडल टर्मिनल पर खेल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के 200 मीटर दौड़ में अम्रतों मंडल विजेता बने।

विज्ञापन
Sports news in Varanasi Vivek Academy won with Prashant decisive goal 2 minutes before end of game
वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जामुराद की टीम तीनों वर्ग में चैंपियन
69वीं जनपदीय माध्यमिक स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार दोपहर भेलूपुर स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में खेली गई। मिर्जामुराद की टीम ने बालिका वर्ग की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की ट्रॉफी जीतकर ओवरऑल विजेता बनी। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। बालिका वर्ग की अंडर-14 , 17 और अंडर-19 की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में 4 जोन मिर्जामुराद, चोलापुर, बच्छाव और भेलूपुर जोन के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 में मिर्जामुराद विजेता और चोलापुर उपविजेता रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed