लगातार 12 घंटे स्थिर होने के बाद गंगा का जलस्तर धीमी गति से कम होने लगा है। वहीं, केंद्रीय जल आयोग ने आगामी एक सप्ताह के अंदर जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी की आशंका जताई है। सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार गंगा का जलस्तर 72 मीटर के ऊपर जाने की संभावना जताई गई है। रात नौ बजे गंगा का जलस्तर 70.91 मीटर दर्ज किया गया।
Flood in Varanasi: अगले सात दिन चिंताजनक, 72 मीटर के ऊपर पहुंच सकता है गंगा का पानी; किनारे वाले रहें सतर्क
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:12 AM IST
सार
वाराणसी में गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। इस कारण उसकी सहायक नदी वरुणा भी उफान पर है। आबादी वाले क्षेत्र में लोग राहत शिविर में जाकर रह रहे हैं। यहां उनके भोजन और दवाइयों की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन