{"_id":"5c4413d0bdec22691d36bc01","slug":"spa-and-massage-facility-with-spirituality-and-culture-available-in-tent-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों के लिए तैयार टेंट सिटी में अध्यात्म-संस्कृति के साथ स्पा और मसाज की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों के लिए तैयार टेंट सिटी में अध्यात्म-संस्कृति के साथ स्पा और मसाज की भी सुविधा
Mon, 21 Jan 2019 10:01 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
tent city
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासियों के लिए तैयार टेंट सिटी में पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं होंगी ही, अध्यात्म, कला, संस्कृति और राजसी वैभव को भी समाहित किया गया है। यहां हर वह चीज बनाई गई है जो काशी के किसी न किसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है। यहां प्रवासियों का स्वागत, सत्कार भी शुरू कर दिया गया है। 620 टेंटों वाली इस काल्पनिक काशी में तीन तरह के टेंट लगाए गए हैं। आगे का स्लाइड्स में देखें...
tent city
- फोटो : amar ujala
काशी विला जिसका किराया प्रतिदिन 10 हजार रुपये है, इसके सभी 50 टेंट फुल हो चुके हैं। डीलक्स कॉटेज जिसे सरस्वती नाम दिया गया है, इसके 450 टेंट में 900 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। इसका एक दिन का किराया सात हजार रुपये है।
tent city
- फोटो : amar ujala
त्रिवेणी कॉटेज की संख्या 120 है और इसमें 480 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। इसका एक दिन का किराया दो हजार रुपये प्रतिदिन प्रति बेड है। इस तरह कुल 1480 अतिथियों के रुकने की व्यवस्था है। बीडीए वीसी ने बताया कि काशी की विरासतों, उसकी पहचान और आध्यात्मिकता को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tent city
- फोटो : amar ujala
आवासीय व्यवस्था के प्रभारी वीडीए वीसी ने बताया कि काशी विला, सरस्वती और त्रिवेणी के अतिथियों के लिए अलग-अलग डायनिंग हॉल बनाए गए है। मेहमानों को 24 जनवरी की सुबह तक 24 घंटे नास्ता फ्री दिया जाएगा। भोजन का समय तय है और इसके चार्जेज हैं। एक कॉमन डायनिंग हॉल है, जहां बिना शुल्क भोजन की व्यवस्था है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग हॉल है, जहां आयोजन और कॉफ्रेंस हो सकेंगे।
विज्ञापन
tent city
- फोटो : amar ujala
विदेश मंत्रालय की सूची के अनुसार, आने वाले मेहमानों में सबसे अधिक यूएई के है, जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका है। पहले नंबर पर माना जाने वाला मॉरीशस की संख्या तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। चौथे नंबर पर इंग्लैंड और पाचवें पर मलयेशिया शामिल हैं।