फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशीयात्राः आईआईटी बीएचयू में रैंप पर उतरीं छात्राएं तो टिक गईं सबकी नजरें, देखें तस्वीरें

Sun, 20 Jan 2019 04:37 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 20 Jan 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
IIT BHU cultural fest kashi yatra second day
iit bhu - फोटो : amar ujala
आईआईटी बीएचयू में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशी यात्रा में शुक्रवार को प्रतिभागियों ने फैशन शो मिराज के फाइनल मुकाबले में धमाल मचाया। बालीवुड गीतों के बीच प्रतिभागी रैंप पर उतरे तो एडीवी ग्राउंड तालियों से गूंज उठा। अलग-अलग अंदाज के साथ प्रतिभागियों ने लोगों का दिल जीतने की कोशिश की। आगे की स्लाइड्स में देखें...




 
IIT BHU cultural fest kashi yatra second day
iit bhu - फोटो : amar ujala
वहीं, राग समर में सधे सुरों से जादू भी बिखेरा। इसमें अलग-अलग संस्थानों की 18 टीम से 82 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम अर्चीता पहले स्थान पर रही। शंकरा व मेलोमईंड टीम क्रमश: दूसरे-तीसरे स्थान पर रही। स्वतंत्रता भवन में रॉक बैंड की धुन पर लोग थिरक उठे। 

 
IIT BHU cultural fest kashi yatra second day
iit bhu - फोटो : amar ujala
बीस जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत राजपूताना ग्राउंड में नुक्कड़ हुल्लड़ से हुई। इसमें आईआईटी बीएचयू, लखनऊ विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज लखनऊ, इंदौर सहित अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों ने नाटक का मंचन किया। आईआईटी बीएचयू को पहला स्थान, एनआईटी एम को दूसरा और अक्रापॉलिस इंदौर की टीम तीसरे नंबर पर रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT BHU cultural fest kashi yatra second day
iit bhu - फोटो : amar ujala
नुक्कड़ नाटक से जाति संबंधी भेदभाव, महिला हिंसा जैसी बुराइयों की पीड़ा को दर्शाया। उधर, कला प्रतियोगिता तूलिका में प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। इसमें सोप कोविंग, स्केचिंग, इंक इट लाइव में डिजाइन बनाए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने अपनी बात दमदारी से रखी। रचनात्मक लेखन में आईआईटी बीएचयू, कानपुर, लखनऊ विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

 
विज्ञापन
IIT BHU cultural fest kashi yatra second day
iit bhu - फोटो : amar ujala
मिस्टर और मिस काशी यात्रा का फाइनल मुकाबला जोरदार रहा। इसमें आईआईटी बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनआईएफटी हैदराबाद आदि के प्रतिभागियों ने भाग लिया। हालांकि परिणाम जारी नहीं किया गया। मिस इंडिया रनरअप श्रुति कृष्णा और एनआईएफटी हैदराबाद से यशस्वी ने निर्णायक की भूमिका रही। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed