{"_id":"5be29927bdec2269c2365edc","slug":"shubh-deepawali-burn-deepak-on-these-11-places-in-night-for-maa-lakshmi-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुभ दीपावली: आज की रात इन 11 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पूरे साल बरसेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ दीपावली: आज की रात इन 11 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पूरे साल बरसेगा धन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
diwali
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली
दीपावली की संध्या पर लक्ष्मी पूजन से पहले मुख्य द्वार पर सरसों के तेल के दीपक अवश्य जलाने चाहिए। अगर घर में आंगन है तो घी का एक दीपक आंगन में जलाएं और अगर आंगन नहीं है तो ड्राइंगरूम या घर के बीचों बीच घी का दीपक जलाना चाहिए।
diwali 2018
घर के बाद नजदीक के किसी मंदिर में पांच या सात घी के दीपक ले जाएं और अपने ईष्टदेव के अलावा शिव मंदिर व अन्य मूर्तियों के सामने भी दीपक जलाकर समृद्धि की कामना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali
गृहस्वामिनी को दीपावली की रात खाना बनाने से पहले दो दीपक रसोईघर में जरूर जलाने चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर भंडार में वृद्धि होती है। रात को शयनकक्ष में घी का दीपक जलाकर उसमें कपूर भी रख दे। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
विज्ञापन
diwali 2018
धर्मशास्त्रों में दीपावली के पूजन में प्रदोष काल गृहस्थों एवं व्यापारियों के लिए अहम होता है। दिन-रात के संयोग काल को ही प्रदोष काल कहते हैं, जहां दिन विष्णु स्वरूप हैं वहीं रात माता लक्ष्मी स्वरुपा हैं, दोनों के संयोग काल से प्रदोष काल बनता है। इस काल में दीपावली पूजन का श्रेष्ठ विधान है और इसमें दीप जलाना उत्तम फलदायक होता है। प्रदोष काल शाम 5.19 से 7.53 बजे तक रहेगा।