फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में तेरस पर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़े कांवरिए

Thu, 09 Aug 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 09 Aug 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Sawan teras more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
काशी में तेरस की पूर्व संध्या पर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भारी भीड़ काशी में उमड़ पड़ी। सावन के सोमवार पर केंद्रित रहने वाला प्रशासन तेरस की तिथि के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं कर सका। बुधवार की शाम तक गोदौलिया क्षेत्र के कांवरिया शिविर में पैर रखने की जगह तक नहीं बची थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Sawan teras more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया से लेकर मंदिर परिसर तक अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रयाग से गंगा जल लेकर चले कांवरियों के जत्थे बारी-बारी से शहर में आने शुरू हुए तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेपटरी हो गई। 

 
Sawan teras more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी बाबा के दरबार में जलभिषेक करने वालों की कतार लगी रही। पूरे दिन में 60 हजार से अधिक लोगों ने विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। सावन के सोमवार पर जलाभिषेक के लिए तैयारी करने वाला जिला प्रशासन तेरस की तिथि पर उमड़ने वाली कांवरियों की भीड़ का पूर्वानुमान नहीं लगा सका। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan teras more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिक्षेत्र में उमड़ी कांवरियों की भीड़ के बावजूद गिरजाघर से गोदौलिया, दशाश्वमेध और ज्ञानवापी के बीच जगह-जगह बैरिकेडिंग में इस्तेमाल की गई बल्लियां खोल कर रखी हुई हैं। रास्ते में पड़ी बल्लियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम होने से जाम लग रहा है वहीं कांवरिए चोटिल भी हो रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Sawan teras more than laks devotees take blessing at kashi vishwanath temple
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिक अपने वाहनों के साथ निकले। बुधवार की शाम को शहर में कांवरियों का दबाव अचानक बढ़ गया। सबसे अधिक भीड़ कलेक्ट्री फार्म से दशाश्वमेध मार्ग पर रही। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed