{"_id":"5f02d7af6cc7791d5026a2ee","slug":"sawan-2020-first-monday-devotees-visit-worship-kashi-vishwanath-temple-many-temple-closes-and-silinced-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन में काशी होती थी शिवमय, आज यहां महादेव के कई दरबार बंद, बाबा विश्वनाथ के यहां भी कम पहुंच रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में काशी होती थी शिवमय, आज यहां महादेव के कई दरबार बंद, बाबा विश्वनाथ के यहां भी कम पहुंच रहे भक्त
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सावन के पहले सोमवार की सुबह काशी विश्वनाथ जाने के एक प्रवेश द्वार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन में बनारस महादेव के जयकारों और श्रद्धालुओं से गूंज उठता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस ने ग्रहण लगा दिया है। कोरोना संक्रमण की वजह से कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही मंदिरों में भी भक्तों को कई गाइडलाइन के साथ प्रवेश दिया जा रहा है, तो वहीं वाराणसी में कई मंदिर बंद कर दिए हैं।
2 of 5
बीएचयू विश्वनाथ, केदारेश्वर, महामृत्युंजय मंदिर बंद
काशी विश्वनाथ मंदिर को छोड़कर शहर के प्रमुख शिवालयों को बंद ही रखा गया है। प्रशासन ने भी जनता से अपील की है कि वह घर पर ही भगवान शिव का पूजन करें। सावन के पहले सोमवार को केदारेश्वर, महामृत्युंजय, तिलभांडेश्वर, जागेश्वर, शूलटंकेश्वर मंदिर बंद हैं। वहीं बीएचयू विश्वनाथ मंदिर को भी बंद रखा गया है।
3 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर के दूसरे प्रवेश द्वार में लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला।
हालांकि काशी विश्वनाथ का दरबार सावन में खुला है। पहले सोमवार को श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए गए। लेकिन प्रशासन गाइडलाइन के साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत दे रहा है। मंदिर प्रशासन ने मार्गों के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कराई है। उन्हें इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साथ ही कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सभी श्रद्धालु मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, बिना मास्क लगाने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर
हालांकि इस बार मंदिर में भक्तों की उतनी भीड़ नहीं दिख रही है, जितनी पहले हुआ करती थी। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भी लाइन ज्यादा लंबी नहीं लग रही है। तो प्रवेश मार्ग भी खाली है, जहां भक्त दिखाई नहीं दे रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।