फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शुभम जायसवाल के खिलाफ जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस, इंटरपोल की ली जाएगी मदद; केंद्रीय अनुमति का इंतजार

Fri, 13 Feb 2026 05:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:57 AM IST
सार

Varanasi News: कफ सिरप कारोबार का किंगपिन शुभम जायसवाल कहा है...इसकी पड़ताल अभी तक चल रही है। सुरक्षा एजेंसियां उसे ढूंढने के साथ ही उसके परिचितों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Red Corner Notice issued against Shubham Jaiswal Interpol help to be sought Central permission awaited
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

कोडीन युक्त कफ सिरप का मास्टरमाइंड और 75 हजार का मुख्य सरगना शुभम जायसवाल जल्द ही इंटरनेशनल अपराधी घोषित होगा। उसे भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है। वाराणसी पुलिस ने उसके अपराधों की जानकारी सीबीआई की इंटरपोल शाखा से साझा की है। 

Trending Videos
Red Corner Notice issued against Shubham Jaiswal Interpol help to be sought Central permission awaited
शुभम जायसवाल के मकान में रूफ टॉप पर स्वीमिंग पूल। - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्रालय से अनुमति मिलते ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी होगा। शुभम के खिलाफ लुकआउट नोटिस और गैर जमानती वारंट जारी है। हालांकि, वह पहले ही देश छोड़कर दुबई भाग चुका है। इस प्रक्रिया में दो महीने का वक्त लग सकता है। रेड कॉर्नर जारी होते ही बाकी कि कार्रवाई दुबई पुलिस करेगी। इसके बाद इंटरपोल की मदद से आरोपी शुभम जायसवाल का भारत लाया जाएगा।

Red Corner Notice issued against Shubham Jaiswal Interpol help to be sought Central permission awaited
शुभम जायसवाल, पिता भोला प्रसाद जायसवाल, शिवम द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला

कफ सिरफ के काले कारोबार का खुलासा होते ही और कोतवाली थाने में 15 नवंबर को शुभम जायसवाल समेत 28 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुभम 10 दिन पहले ही यानी पांच नवंबर को देश छोड़कर गया। प्रकरण में ज्यादातर आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Red Corner Notice issued against Shubham Jaiswal Interpol help to be sought Central permission awaited
शुभम जायसवाल का पिता भोला प्रसाद जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

शुभम अभी पुलिस से बच रहा और दुबई से कफ सिरप से अर्जित काली कमाई को खपा रहा है। डीसीपी गौरव बंशवाल ने बताया कि यूएई से अंतरराष्ट्रीय कानून संधी (ट्रीटी) है और काम कूटनीतिक चैनलों से होता है। शुभम को देश लाने के लिए कानूनी आधार मजबूत है, लुक आउट नोटिस, गैर जमानती वारंट के साथ ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 

विज्ञापन
Red Corner Notice issued against Shubham Jaiswal Interpol help to be sought Central permission awaited
अमित सिंह टाटा और शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

शुभम ने दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की काली कमाई की। ड्रग और औषधि विभाग, एसआईटी और एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि इसका नेटवर्क गाजियाबाद, कानपुर, त्रिपुरा, पूर्वांचल और झारखंड तक फैला है। फर्जी फर्म की मदद से केवल कागजों पर बिलिंग और सप्लाई, जीएसटी इनवाइस, ई-वे बिल और फर्जी दस्तावेज के सहारे दो हजार करोड़ से ज्यादा की काली कमाई की। सहयोगियों के माध्यम से कई फर्जी फर्में खुलवाई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed