भाई-बहन के प्यार और विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के लिए वाराणसी में बाजार सज चुके हैं। 11 अगस्त को बहनें भाई की कलाई पर प्यार के धागे बांधेंगी। शहर में लंका, दुर्गाकुंड, सुंदरपुर, सिगरा, लक्सा, ककरमत्ता सहित अन्य जगहों पर एलईडी, लाइट एंड साउंड, पोकेमॉन व स्माइली की राखियां हैं। बुलडोजर बाबा वाली राखी इस बार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। खिलौनों के बाद बाबा बुलडोजर की खुमारी बच्चों की राखियों पर भी जबरदस्त देखने को मिल रही है।
बाजारों में इसकी काफी डिमांड है। इसके अलावा मोटू पतलू, छोटा भीम, डिजनी लैंड, पोकेमॉन, एंग्री बर्ड भी खूब चलन में है। चांदी और अमेरिकन डायमंड वाली महंगी राखियां भी खूब बिक रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर बहनों के साथ भाई भी तैयारी में लगे हैं। बहनें सबसे अच्छी राखी की तलाश में हैं तो भाई मनपसंद उपहार देकर पर्व को यादगार बनाने की तैयारी में हैं।
2 of 6
भाई-बहन की तस्वीर वाली राखी
- फोटो : अमर उजाला
इस रक्षा बंधन पर भाई अपने बहन की तस्वीर व उनके नाम की टी-शर्ट प्रिंट करा रहे हैं। काले, सफेद व अन्य रंगों के प्लेन टी-शर्ट का प्रयोग किया जा रहा है। लंका स्थित दुकान के संचालक ने बताया कि प्रति दिन लगभग 7 से 8 लोग टी-शर्ट प्रिंट करा रहे हैं। इसकी कीमत से 400 से 2000 तक है।
3 of 6
भाई-बहन की तस्वीर वाली राखी
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों के लिए साउंड बॉक्स पर उनकी फोटो लगवा रहे हैं। छोटी बहनों के स्कूल ले जाने वाले टिफिन बॉक्स व पानी के बॉटल पर भी बहन की फोटो बनवा रहे हैं। बाजार से खरीदने के साथ इस बार ऑर्डर देकर भी उपहार तैयार कराए जा रहे हैं।
4 of 6
मोदी-योगी राखी भी ट्रेंड में
- फोटो : अमर उजाला
भाई बहन के नाम की लॉकेट बनवा रहे हैं। साथ ही ब्रेसलेट, रिंग, नेकलेस की भी मांग बढ़ी है। सिगरा स्थित दुकान के संचालक अशोक ने बताया कि इस बार नए नए उपहार बनाने के लिए खूब ऑर्डर मिल रहे हैं। इसकी कीमत 500 से लेकर हजारों तक है।
5 of 6
राखी पैक में रोली चंदन संग श्रीमद्भागवत
- फोटो : अमर उजाला
राखी पैक में रोली चंदन संग श्रीमद्भागवत
अर्दली बाजार स्थित राखी स्टोर के संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि डजायनर राखी पैक की खूब डिमांड है। इस पैक में स्टाइलिश राखियों के साथ रोली-चावल व कुमकुम के पैक संग श्रीमद्भागवत उपलब्ध है। इनकी कीमत 150 से 500 रुपये से शुरू है। इन सबको डिजाइनर थाली में एक साथ पैक किया गया है।