फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल ट्रैक काटकर पत्र छोड़ा, 'प्रेम विवाह वाली पत्नी ले जाओ और 50 करोड़ भी दो नहीं तो होगी तबाही'

Thu, 02 Jan 2020 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Jan 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Railway track cut unknown persone leave his demand with letter in mau
मऊ के रतनपुर में रेलवे ट्रैक को काट धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया है। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में किसी सिरफिरे शख्स ने रेलवे ट्रैक को दो इंच तक काट दिया इस कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान युवक ने उसी स्थान पर एक पत्र छोड़ दिया, जिसमें उसने अपनी मांगों के बारे में लिखा है।
Railway track cut unknown persone leave his demand with letter in mau

जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित खंबा नंबर 34/ 30 डगरा नंबर 21 के पास किसी सिरफिरे ने रेलवे ट्रैक को दो इंच काट दिया। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये की मांग के साथ प्रेम-विवाह कर लाई गई पत्नी को वापस ले जाने की भी मांग की।

Railway track cut unknown persone leave his demand with letter in mau

मौके पर छोड़े गए पत्र में सिरफिरे ने लिखा है, यदि उसकी मांगों को दो दिन के अंदर पूरा नहीं किया गया तो वो इससे बड़ी तबाही मचा देगा। दो इंच रेल ट्रैक कटने से रेल संचालन प्रभावित हो गया। गुरुवार की सुबह किसी व्यक्ति ने कटे ट्रैक और वहां पड़े पत्र को देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रतनपुरा को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Railway track cut unknown persone leave his demand with letter in mau

उस समय बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन ट्रैक से गुजरने वाली थी। इस दौरान आनन-फानन में पैसेंजर ट्रेन को घटनास्थल से 50 मीटर पहले रोका गया। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी के साथ जीआरपी रसड़ा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच चुके थे। वहीं वाराणसी से रेलवे सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य रेल अफसर मऊ रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Railway track cut unknown persone leave his demand with letter in mau

इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। वहीं अधिकारियों ने धमकी भरे पत्र को कब्जे में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed