फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं थम रहा सिलसिलाः पूर्वांचल में चोटीकटवा के आतंक से दहशत, 19 की चोटियां कटीं

Wed, 09 Aug 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 09 Aug 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
purvanchal people in trouble due to choti katwa rumour
choti katwa - फोटो : अमर उजाला
करीब हफ्ते भर पहले राजस्थान से शुरू हुई चोटीकटवा की कहानी को अफवाह बताया गया। इस अफवाह ने अन्य राज्यों की तरह पूर्वांचल में भी पांव पसार लिया है। मंगलवार को पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में लगातार चौथे दिन 19 चोटियां कटने की खबर आई है। लोग दहशत में हैं । हालांकि पुलिस अभी तक इसे महज अफवाह ही बता रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
purvanchal people in trouble due to choti katwa rumour
choti katwa - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में महिलाओं और किशोरियों की चोटियां कटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार चौथे दिन बुधवार को जौनपुर में आठ भदोही में सात तथा वाराणसी, बलिया, गाजीपुर और आजमगढ़ में एक-एक महिला की चोटी कट गई। चोटीकटवा के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में दहशत है।
purvanchal people in trouble due to choti katwa rumour
choti katwa - फोटो : अमर उजाला
 कई इलाकों में लोग रतजगा कर रहे हैं। वाराणसी के एसपी आरए और भदोही के एसपी ने कहा कि चोटी कटने के नाम पर सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है। कुछ लोग साजिश के तहत ऐसी घटनाएं कर रहे हैं। नजर रखी जा रही है। जौनपुर जिले में मंगलवार को कुल सात महिलाओं की चोटी कट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
purvanchal people in trouble due to choti katwa rumour
choti - फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले में मंगलवार को आठ महिलाओं-किशोरियों की चोटी कट गई। औराई क्षेत्र के त्रिलोकपुर शर्मा बस्ती,सुरियावां क्षेत्र के खरगपुर गांव और मलेपुर दलित बस्ती में पूजा (16) पुत्री राम रक्षा गौतम की चोटी कट गई। वह घर की छत पर बेहोश मिली।  कैड़ा गांव में सुधा देवी (15) पुत्री श्याम बाबू की चोटी कट गई।  ऊंज क्षेत्र के वहिदानगर में शमा बानो (16) पुत्री सफीना की चोटी कट गई। गोपीगंज क्षेत्र के रैपुरी गांव में इसरावती देवी (50) की चोटी कट गई
विज्ञापन
purvanchal people in trouble due to choti katwa rumour
choti - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव में सोमवार की रात बिंद बस्ती के रतन बिंद की पत्नी मुनिका देवी की मंगलवार की सुबह सोकर उठी तो उसकी चोटी कटी पड़ी थी। इस बारे में एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि चोटी कटने की बात पूरी तरह से अफवाह है। जो कोई भी ऐसी अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed