फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के रोड शो में सड़क पर गिरी महिला, उसके बाद जो हुआ देख सभी हो गए भावुक

Tue, 19 Mar 2019 08:15 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 19 Mar 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi road show in bhadohi for loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा सोमवार से शुरू हो गया है। जिसमें 18 मार्च की रात से 19 मार्च की दोपहर प्रियंका गांधी ने भदोही में बिताए। शान-ओ-शौकत भरी आधुनिक जीवन शैली में पली-बढ़ीं प्रियंका मंगलवार को देवी धाम में भारतीय सभ्यता के ‘लिबास’ में लिपटी दिखीं। इसी दौरे में एक महिला रोड शो के दौरान सड़क पर गिर गई। उसके बाद प्रियंका गांधी ने क्या किया देखें तस्वीरें...

Priyanka gandhi road show in bhadohi for loksabha election 2019

सीता मंदिर में दाखिल होते ही प्रियंका गांधी ने सिर पर पल्लू रख लिया और मंदिर के कपाट तक पहुंचकर पूरी तन्मयता से ध्यान कर माता सीता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी पं. राजेंद्र प्रसाद ने मंत्रोच्चार के दौरान जो-जो कर्मकांड कराया, उसे पूरी शालीनता से किया। गंगा जल और पंचामृत को हथेली पर लेकर मुख से लगाया और माथे पर तिलक लगाकर माता सीता का ध्यान करने के बाद मंदिर से बाहर निकलीं तो उनका दमकता व्यक्तित्व देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग ने कहा कि प्रियंका गांधी बिल्कुल देवी लग रही हैं।

Priyanka gandhi road show in bhadohi for loksabha election 2019

सीतामढ़ी में दर्शन-पूजन और क्षेत्र भ्रमण करने के बाद प्रियंका गांधी लगभग 12.57 बजे गोपीगंज के समीप कठौता मोड़ पहुंचीं वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। लगभग 10 मिनट तक कठौता मोड़ पर रुकने के बाद वह आगे बढ़ीं तो कांग्रेसजनों ने गोपीगंज नगर में बड़े चौराहे के समीप उनके काफिले को रोक लिया। यहां स्वागत माल्यार्पण के बाद प्रियंका अपनी कार से उतर गईं और हाईवे पर पैदल चलने लगीं। यह देखकर सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों के हाथ पांव फूल गए। प्रियंका लोगों का अभिवादन करती हुई बस स्टैंड तक गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka gandhi road show in bhadohi for loksabha election 2019

प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान एक ग्रामीण महिला अचानक फंस गई। भीड़भाड़ के चलते महिला की साड़ी खुल गई। इस दौरान वह जमीन पर गिर गई। एसपीजी सुरक्षा को छोड़ कर प्रियंका गांधी महिला के पास पहुंची और उसे गले लगाकर साड़ी को ठीक करते हुए पल्लू सर पर रखा जो चर्चा का विषय रहा। 

विज्ञापन
Priyanka gandhi road show in bhadohi for loksabha election 2019

प्रियंका गांधी ने गोपीगंज में कन्हैया यादव की चाय की दुकान को उत्सुकता भरी नजरों से देखा। देखें भी क्यों न, इस खास दुकान पर उनके भाई ने दो बार चाय जो पी थी। प्रियंका के रुकने की संभावनाओं के मद्देनजर प्रियंका यूथ फैंस के युवा यहां उनका इंतजार कर रहे थे। वे सोच रहे थे कि शायद यहां प्रियंका का काफिला भी रुके और वह चाय पीए। क्योंकि पिछले दौरे पर भदोही आए राहुल गांधी ने यहां चाय पी थी। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed