फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ : पटाखा गोदाम में लगी आग, 7 लोगों की गई जान, तस्वीरें बयां कर रहीं हादसे का मंजर

Mon, 18 Mar 2019 07:08 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 18 Mar 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Cracker godown blast in house six killed and 12 injured in azamgarh

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पटाखा गोदाम में आग से 7 की मौत और दर्जन भर लोगों के झुलसने की दर्दनाक घटना ने लोगों का दिल दहला दिया। इसके पीछे कहीं न कहीं प्रशासन और फायर ब्रिगेड की लापरवाही मानी जा रही है। आबादी के बीच इतनी ज्यादा मात्रा में आतिशबाजी का भंडार था और कभी इस आतिशबाजी के भंडार को हटाने की कवायद नहीं की गई। जिससे हादसा इतना बड़ा हो गया। आगे की स्लाइड्स में तस्वीरें बयां कर रहीं हादसे की भयावहता... 

Cracker godown blast in house six killed and 12 injured in azamgarh

जिस मकान में आग लगी उसमें दो दर्जन से अधिक लोग रहते हैं। जिसमें मकान मालिक के साथ ही कई किराएदार भी शामिल हैं। वर्षों से पटाखे की दुकान मकान में संचालित हो रही थी। शासन कभी भी आबादी के बीच स्थित इस पटाखे के गोदाम की सुध नहीं ली। जबकि शासन के साथ ही न्यायालय का भी सख्त निर्देश है कि ज्वलनशील पदार्थों के गोदाम आबादी से दूर बनाये जाने चाहिए।

Cracker godown blast in house six killed and 12 injured in azamgarh

मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी विजय गुप्ता उर्फ खिलाड़ी व सतिराम गुप्ता के मकान में पटाखा गोदाम अवैध रुप से स्थापित था। अगलगी की इस घटना में रविवार को 17 लोग झुलस गए थें। जिसमें छह की रविवार की देर रात तक मौत हो चुकी थी। सोमवार की सुबह एक झुलसे व्यक्ति सतिराम की भी वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त में काफी परेशानी पुलिस प्रशासन को झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cracker godown blast in house six killed and 12 injured in azamgarh

कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों की पहचान राममिलन, रामलखन, उपेंद्र यादव, राखी, बेबी, जगपत चौहान के रुप में हुई। पटाखा गोदाम में लगी आग काफी मशक्कत के बाद भी पूरी तरह से नहीं बुझ सकी थी। रात में कई बार फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुटी रही। सोमवार की सुबह भी मकान से धुंआ उठ रहा था। दो गाड़ी फायरब्रिगेड की पहुंची और इसके बाद मकान में लगी आग पूरी तरह से बुझाई जा सकी। इसके पश्चात मलबा आदि हटा कर अन्य किसी के दबे होने की भी पुलिस टीम ने तलाश की।

विज्ञापन
Cracker godown blast in house six killed and 12 injured in azamgarh

बगल में स्थित तीन पटाखा दुकानों को सील कराने के साथ ही सभी लाइसेंसी पटाखे की दुकानों के जांच का भी निर्देश जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने झुलसे लोगों के इलाज में हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश देने के साथ ही रेडक्रास और लाइफ लाइन की मदद से छह लोगों को 60-60 हजार की धनराशि इलाज के लिए उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही पात्र मृतकों को मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना के तहत लाभ दिलाने का डीएम ने आश्वासन दिया है। शाम तक सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed