फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के जाने के बाद इस जगह पर बढ़ी लोगों की चहलकदमी, जनता ने कहा 'थैंक्यू मोदी'

Mon, 08 Jul 2019 04:02 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 08 Jul 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi visit man mahal virtual museum  in varanasi
मान महल में सेल्फी लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानमहल के भ्रमण के बाद काशी के लोग कुछ ज्यादा ही उत्सुक हो गए। आम दिनों की अपेक्षा रविवार को आभासी म्यूजियम में लोगों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। यहां पहुंचे लोगों ने काशी को थ्री डी रूप में जनता के सामने लाने के लिए अपने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। रविवार को पांच सौ लोग मानमहल के आभासी म्यूजियम को देखने पहुंचे। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

PM Narendra modi visit man mahal virtual museum  in varanasi

काशी की प्राचीनता और नवीनता के संगम को समेटे हुए थ्री डी इफेक्ट वाली फिल्म तो हर किसी का ज्ञानवर्धन कर गई। कई लोगों को तो काशी के बारे में ढेर सारे तथ्यों की जानकारियां भी हुईं। उन्होंने मंदिर की घंटी बजाकर भगवान शिव का पूजन किया, वहीं आठ मिनट तक काशी के बारे में चलने वाले काशी परिचय को देखा। 

PM Narendra modi visit man mahal virtual museum  in varanasi

थ्रीडी फिल्म के माध्यम से काशी के प्रमुख स्थान, जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, मणिकर्णिका तीर्थ, पंचक्रोशी मार्ग को देखा, बनारस की गलियों से लेकर बनारसी पान के लगाने के बारे में जाना, तीसरी दीर्घा में काशी के साहित्य और पत्रकारिता के बारे में जाना, काशी के वस्त्र, देवालय, संगीत के बारे में जाना। गंगा अवतरण, डिजिटल हवन, अग्नि का महत्व, अग्नि का बनारस से संबंध हर किसी को आश्चर्य से भर गया। काशी के ट्रैवेलर, जिसमें मिर्जा गालिब, ह्वेनसांग, काशी का अखाड़ा, काशी में आयुर्वेद को डिजिटल स्क्रीन पर महसूस किया। अंत में कठपुतली नाच के माध्यम से पूरी रामलीला को देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra modi visit man mahal virtual museum  in varanasi
मान महल में लगी वेधशाला - फोटो : अमर उजाला

सारनाथ से आए राजेश, श्वेता, गरिमा तो काशी की आभासी गलियों में खो गए। उनका कहना था कि उन्हें तो पल भर के लिए लगा ही नहीं कि वह आभासी म्यूजियम में थ्री डी चश्मे से काशी की गलियों को निहार रहे हैं।

विज्ञापन
PM Narendra modi visit man mahal virtual museum  in varanasi

10 प्रोजेक्टर और पांच दीवालों पर गंगा का अवतरण तो हर पर्यटक को लुभा गया। मुंबई से आए सीमा कौशिक और रत्नेश ने बताया कि मां गंगा का भव्य स्वरूप थ्री डी सिस्टम पर देखकर तो मन श्रद्धा से भर उठा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed