{"_id":"5d209f588ebc3e6d1e2bca80","slug":"bjp-worker-argument-with-security-guard-during-pm-modi-visit-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के दौरे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों से की नोकझोंक, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के दौरे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों से की नोकझोंक, पानी के लिए तरसे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही पौधरोपण और सदस्यता अभियान की शुरुआत किए। इसके बाद पीएम मोदी के मान महल घाट स्थित वर्चुअल म्यूजियम का अवलोकन करने का कार्यक्रम तय था। इन सभी कार्यक्रमों में कई किस्से सामने आए। जिसमें एक तरफ भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक की, वहीं दूसरी तरफ पौधों को लेकर भी धक्कामुक्की देखने को मिली। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (TFC) में पीएम मोदी के कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की सुरक्षाकर्मियों से कई बार नोकझोंक हुई। प्रवेश न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गेट नंबर चार के पास नारेबाजी करने के साथ हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत कराया और एंट्री पास जिनके पास था उन्हें अंदर जाने दिया। वहीं वाराणसी समेत आस-पास के जिले से आए कई पार्टी पदाधिकारी टीएफसी में प्रवेश न मिलने से नाराज दिखे।
3 of 5
पौधे लेकर निकलती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के गेट नंबर चार के बाहर स्टॉल पर पेड़ लेने के लिए लोगों के बीच होड़ मची थी। पीएम के टीएफसी पहुंचने के बाद बाहर खड़े लोग पेड़ लेने के लिए चार नंबर गेट पर जुट गए। नींबू, सागौन, आम और अमरूद समेत अन्य फलदार पेड़ लोगों ने लिए। सभी पेड़ों में अधिकांश लोग अमरूद का पेड़ सबसे ज्यादा ले गए। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी ट्यूटी के साथ अपने लिए भी पेड़ लेते दिखाई दिए। पेड़ लेने वाले सभी लोग अपना नाम रजिस्टर में दर्ज करा कर पेड़ ले जा रहे थे। वहीं, पेड़ लेने के बाद युवा अपनी सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते भी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में पीएम के आगमन के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया था। बाहर खड़े सुरक्षा कर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता पानी के लिए तरस गए। टीएफसी के आस-पास कहीं भी पानी की व्यवस्था नहीं की गई थी। पानी पीने के लिए लोग इधर उधर भटक रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
साक्षी को हिरासत में लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गोदौलिया चौराहे पर पर्यावरण की रक्षा के लिए एक महीने से धरने पर बैठी साक्षी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साक्षी अपनी टीम के साथ रोज हाथों में तख्तियां लिए पर्यावरण की रक्षा और प्रदूषण से धरती को नुकसान का संदेश दे रही हैं। पीएम मोदी के आगमन से पहले पुलिस ने साक्षी और उसकी टीम को हिरासत में ले लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।