{"_id":"5b498bfc4f1c1b38748b486e","slug":"pm-modi-visit-purvanchal-today-and-start-mission-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्वांचल में, मिशन 2019 का करेंगे आगाज, देंगे करोड़ों की सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्वांचल में, मिशन 2019 का करेंगे आगाज, देंगे करोड़ों की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
pm modi road show in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर से पूर्वांचल में होंगे। वैसे तो प्रधानमंत्री का पूर्वांचल का दौरा कई बार हुआ मगर इस बार 14 व 15 जुलाई का उनका दौरा कुछ अहम है। मोदी की यह यात्रा पूर्वांचल की जनता के बीच विकास की बड़ी लकीर खींच समूची जनता का साथ हासिल करेगी। पीएम मोदी का वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में मोदी करोड़ों की सौगात देंगे। यहां की धरती पर मोदी का पहली बार आगमन होगा। मिर्जापुर और अपने संसदीय क्षेत्र में भी करोड़ों की परियोजजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। दोपहर एक बजे पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से आजमगढ़ जाएंगे। वहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करने के बाद चार बजे वाराणसी के कचनार, राजातालाब पहुंचेंगे। पीएम रात्रि विश्राम वाराणसी के डीरेका स्थित गेस्टहाउस में करेंगे।
LIVE: PM Narendra Modi addresses Varanasi people
मोदी की यह पूर्वांचल यात्रा विकास और संवाद की बड़ी लकीर खींचने जा रही है। प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति में पूर्वांचल का महत्व समझते हुए 2019 के चुनावी महायज्ञ में हर युक्ति का उपयोग करना चाहते हैं। जीत को सिर्फ सुनिश्चित ही नहीं बल्कि जीत के अंतर को बढ़ाने की कोशिश है। वह विरोधियों को भी करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पूरा पूर्वांचल और बाणसागर परियोजना से क्षेत्र के लाखों किसानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा महायज्ञ जैसा साबित होने वाला है। बनारस, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के नेता, कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
वाराणसी को मोदी का तोहफा
- फोटो : self
पीएम काशी में एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री डीरेका जाएंगे। वहां विशिष्टजनों से मुलाकात के दौरान ‘मेरी काशी पुस्तिका’ का विमोचन करेंगे। रात में पीएम मोदी काशी भ्रमण भी कर सकते हैं। अगले दिन रविवार को सुबह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मिर्जापुर चले जाएंगे। वहां बाण सागर परियोजना जनता को समर्पित करने के बाद दोपहर एक बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से कर्नाटक रवाना हो जाएंगे।