प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आज परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद काशीवासियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी। इन सहूलियतों से बदलते बनारस की विकास की गति और तेज होगी। स्थानीय लोगों के साथ ही दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश में योगी सरकार के दूसरी बार सत्तासीन होने के बाद पहली बार काशी पहुंचे पीएम मोदी ने 17 सौ करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। पीएम के हाथों मिलने वाली सौगात से बदलते बनारस की सूरत में चार चांद लगेंगे।
विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट दिया प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद पीएम की ओर से लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं से काशी की मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। इनमें सड़क, बिजली, पानी, सीवर, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन आदि शामिल हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखें परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट।
दशाश्वमेध घाट की खूबसूरती को बढ़ाएगा प्लाजा
2 of 12
दशाश्वमेध भवन
- फोटो : अमर उजाला
चुनार के गुलाबी पत्थरों से तैयार दशाश्वमेध घाट पर बनकर तैयार दशाश्वमेध भवन (टूरिस्ट प्लाजा) में काशी की झलक दिखाई पड़ेगी, इसमें पत्थरों पर नक्काशी की गई है। उसमें पर्यटकों के बैठने, खाने-पीने, बनारसी साड़ी, गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी के खिलौने समेत जरूरी सामान एक ही स्थान पर मिलेगे। बाहर 15 फीट चौड़े और 40 फीट लंबी दीवार (म्यूरल वाल) पर सभी घाटों की झलक दिखाई पड़ेगी। टूरिस्ट प्लाजा का नाम बदलकर दशाश्वमेध भवन कर दिया गया है।
कैंट स्टेशन के पास होगा नाइट मार्केट
3 of 12
नाइट मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
10 करोड़ की लागत से लहरतारा- चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग के निर्माण से वेंडर्स को नाइट बाजार मिलेगा। यहां स्टेशन पर आने वाले पर्यटकों के लिए काफी बेहतर वातावरण मिलेगा। वेंडर्स को रोजगार मिलेगा।
स्मार्ट सिटी से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
4 of 12
सिगरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
400 करोड़ रुपये से स्मार्ट सिटी से संपूर्णानंद स्टेडियम का कायाकल्प हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। इसके अलावा बड़ा लालपुर में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को काफी फायदा पहुंचेगा।
वैदिक विज्ञान केंद्र में म्यूजियम और तारामंडल देख सकेंगे
5 of 12
बीएचयू में बना वैदिक विज्ञान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
9.34 करोड़ से बीएचयू में वैदिक विज्ञान केंद्र का दूसरे चरण के निर्माण से यहां म्यूजियम और तारामंडल लोग देख सकेंगे। शोध अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सात चेयर प्रोफेसर, विजिटिंग फेलो, शोध सहायक आदि की नियुक्तियां होंगी।