फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरमयी शाम: प्लेबैक सिंगर भारती गुप्ता की सुरों की तपिश से गरम हुई सर्द रात

Thu, 17 Jan 2019 03:36 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Thu, 17 Jan 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
playback singer bharti gupta musical night in varanasi
bharti gupta - फोटो : अमर उजाला
मारवाड़ी युवा मंच गंगा की ओर से वाराणसी में आयोजित म्यूजिकल नाइट सुरमयी शाम में इंडो वेस्टर्न गीत पर सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। इंडियन आयडल फेम और जानी मानी प्लेबैक सिंगर भारती गुप्ता ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...



 
playback singer bharti gupta musical night in varanasi
bharti gupta - फोटो : अमर उजाला
प्ले बैक सिंगर भारती गुप्ता जैसे ही मंच पर आई, सदस्यों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।  ‘जादूगर सइयां छोड़ो मोरी बैयां, हो गई आधी रात अब घर जाने दो’ के माध्यम से पति-पत्नी के बीच ठिठोली को बताया। 

 
playback singer bharti gupta musical night in varanasi
bharti gupta - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ‘इक प्यार का नगमा है, मौजो की रवानी है’, ‘कजरा मोहब्बत वाला, अंखियों में ऐसे डाला’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। भारती ने ‘दम मारो दम’, ‘बीड़ी जलइले जिगर से पिया’, ‘लैला मै लैला’ जैसे इंडो वेस्टर्न गीतों पर सभी को झूमा दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
playback singer bharti gupta musical night in varanasi
bharti gupta - फोटो : अमर उजाला
गीत संगीत के बीच सदस्यों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीते। यूफोरिया बैंड के कलाकारों की प्रस्तुति समारोह के आकर्षण का केंद्र रही। लंका स्थित आदित्य वाटिका में रविवार शाम 7 बजे शुरू म्यूजिकल नाइट में संस्था के सदस्यों ने परिवार संग पहुंचकर मस्ती की। 

 
विज्ञापन
playback singer bharti gupta musical night in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गाने का मुखड़ा पहचान कर उसे गाने, हाउजी गेम्स, लाटरी में भी सदस्यों ने भाग लिया और पुरस्कार जीते। संस्था की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल ने सभी सदस्यों को नए साल की बधाई दी। इस बीच रीना डिडवानिया, सुनीता जालान, मीता मरोलिया सहित सदस्यों ने गायिकी से छाप छोड़ी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed