फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें CM का भदोही दौरा, योगी ने सात घंटे की सियासी साधना

Mon, 04 Jun 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 04 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Photos of CM yogi adityanath visit in bhadohi
लोगों का अभिवादन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही जिले में सात घंटे तक सियासी साधना की। 87 करोड़ की 106 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं मंच से उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि भी तैयार करने की कोशिश करते दिखे। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Photos of CM yogi adityanath visit in bhadohi
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने विभिन्न योजनाओं के 1025 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करने के साथ ही योगी ने पार्टी नेताओं और काशी प्रांत के एमपी-एमएलए व जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय समिति की बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर जनता के दिल में जगह बनाने की नसीहत दी। 

 
Photos of CM yogi adityanath visit in bhadohi
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10 बजे भदोही नगर के अभयनपुर मैदान पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम योगी लगातार एक्शन में रहे। ऐसा लगा मानो गोरखपुर, फूलपुर और कैराना की हार की टीस जादुई प्रयास के लिए प्रेरित कर रही हो, ताकि सारी खामियां दूर हो जाएं और नतीजा पक्ष में आ जाए। यही वजह रही कि समारोह में संबोधन से लेकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक तक उनकी हर गतिविधि चुनावी तैयारी की ओर ही इशारा करती रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos of CM yogi adityanath visit in bhadohi
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
कारपेट मार्ट में सभा को संबोधित करते हुए योगी ने दलितों पर डोरे डाले। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 14 अप्रैल से पांच मई तक भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक देश भर के 21 हजार गांवों में पहुंचे। अब 13 हजार से अधिक और गांवों को चिह्नित किया गया है। 

 
विज्ञापन
Photos of CM yogi adityanath visit in bhadohi
कारपेट एक्सपो मार्ट में छात्रा को कौशल विकास मिशन का प्रमाणपत्र देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि अगर देश को विकास के पथ पर अग्रसर देखना है तो जातिवाद और परिवारवाद की भावना से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता देनी होगी। भाजपा को दलित विरोधी कहने वालों से पूछना चाहिए कि जो लोग उनके हितैषी होने का दावा करते हैं, उनके शासन में कितने दलितों को शौचालय और रहने के लिए छत मिली है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed