{"_id":"5b14407c4f1c1b64068b45b0","slug":"varanasi-people-have-fun-in-the-water-park-with-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS : बनारस में गर्मी की छुट्टियों में करनी है मस्ती, तो इससे अच्छी जगह कहीं और नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS : बनारस में गर्मी की छुट्टियों में करनी है मस्ती, तो इससे अच्छी जगह कहीं और नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
water park
- फोटो : अमर उजाला
उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच पानी पर सजी मस्ती की बस्ती। कोई कृत्रिम झरनों का आनंद उठाता दिखा तो कहीं हाई बीट्स पर युवा, रेन डांस में चूर नजर आए। इतना ही नही काशीवासी समंदर की लहरों का भी लुत्फ उठाते दिखे। बड़े क्या, बच्चे क्या, हर कोई आनंद में डूबा रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
water park
- फोटो : अमर उजाला
पांडेयपुर-पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित वाराणसी फन सिटी में यह नजारा आम रहा। गर्मी की छुट्टियों और रविवार के चलते वाटर पार्क में जबरदस्त भीड़ रही।
water park
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से तेज धूप, चिलचिलाती गर्मी और सूरज की तपिश अपने शवाब पर है। रविवार की सुबह बादलों की वजह से राहत रही और लोग मौज मस्ती के लिए दिन में घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
water park
- फोटो : अमर उजाला
मस्ती और छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए लोग सीधे वाटर पार्क पहुंचे। देखते-देखते ही यह वाटर पार्क फुल हो गया। इसी बीच अलग-अलग जिलों से दो स्कूल के छात्र भी यहां पहुंच गये।
विज्ञापन
water park
- फोटो : अमर उजाला
फिर क्या था, हर तरफ केवल मौज मस्ती, आनंद ही दिखाई दे रही थी। घाटी का आकार और उससे बहते झरनें पहाड़ों की याद ताजा कर रहे हैं।