{"_id":"5cb5b49bbdec2214676ac43b","slug":"om-prakash-rajbhar-announce-candidates-against-narendra-modi-for-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ ओम प्रकाश राजभर ने उतारा प्रत्याशी, चंद घंटों में ही मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के खिलाफ ओम प्रकाश राजभर ने उतारा प्रत्याशी, चंद घंटों में ही मचा हंगामा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करके भाजपा से अलग होने की पुष्टि कर दी है। वहीं, सुभासपा ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी उनके खिलाफ प्रत्याशी मैदान में उतारा। लेकिन प्रत्याशी की घोषणा होने के चंद घंटे के बाद ही हंगामा मच गया और उम्मीदवार को बदलने तक की नौबत आ गई। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
दो साल तक चली उठापटक के बाद सुभासपा ने भाजपा से अलग होने का फैसला कर ही लिया। ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी लोकसभा सीट पर मंगलवार को अपने प्रत्याशी सिद्धार्थ राजभर को मैदान में उतारा था। यूं तो सिद्धार्थ राजभर का कोई चुनावी इतिहास नहीं है, लेकिन ये सुभासपा के वाराणसी से जिलाध्यक्ष हैं। साथ ही पार्टी के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।
3 of 6
वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लाक के काशीपुर कुरहुआ गांव के रहने वाले सिद्धार्थ राजभर एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सिद्धार्थ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से 2017 में गणित ऑनर्स के साथ बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। सिद्धार्थ राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कई सालों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिद्धार्थ राजभर ने पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डालकर ओम प्रकाश राजभर का आभार जताया। इसके बाद पार्टी के मुख्यालय में हड़कंप मच गया। हुआ कुछ यूं है कि सिद्धार्थ राजभर ने अपने फेसबुक पर जो जन्मतिथि दर्ज की है, उसके अनुसार वह अभी सिर्फ 22 वर्ष के हैं जबकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84ख के तहत लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल होना जरूरी है। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बात कर के वाराणसी की लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया गया है। सिद्धार्थ राजभर की उम्र कम होने के कारण उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन
5 of 6
सुरेंद्र प्रसाद राजभर
- फोटो : अमर उजाला
सुभासपा ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए वाराणसी से पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद राजभर को उम्मीदवार घोषित किया है। सुरेंद्र प्रसाद राजभर वाराणसी के रोहनिया थानाक्षेत्र के खनांव गांव के निवासी हैं। शशि प्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र प्रसाद 10 साल कर ग्राम प्रधान रहे हैं। साथ ही उनकी लोगों के बीच में अच्छी छवि है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।