फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्र 2020: आज ब्रह्मचारिणी का पूजन, श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 18 Oct 2020 05:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Oct 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2020: Brahmacharini worship today crowd of devotees in varanasi
ब्रह्मचारिणी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में शारदीय नवरात्र पर भी कोरोना काल में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन के लिए एसबी दुर्गोत्सव समिति सुदिया बुलानाला ने औसनागंज में प्रतिमास्थापित की है।

Navratri 2020: Brahmacharini worship today crowd of devotees in varanasi

वाराणसी देवी ब्रह्मचारिणी स्वरूप का मंदिर पक्का महाल में दुर्गा घाट पर स्थित है। इस बार देवी के दर्शन करने आज श्रद्धालु उमड़ पड़े। शारदीय नवरात्रि में द्वितीया की तिथि को देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन पूजन का विधान और मान्यता है।

Navratri 2020: Brahmacharini worship today crowd of devotees in varanasi

रविवार को देवी ब्रह्मचारिणी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान सामाजिक दूरी और कोरोना संक्रमण खतरों में जारी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। मंदिर में मास्क लगाकर आने वाले भक्तों को ही प्रवेश की इजाजत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2020: Brahmacharini worship today crowd of devotees in varanasi
navratri 2020 - फोटो : navratri 2020

वहीं सुबह से मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ तो अनवरत दोपहत तक आस्था की कतार लगी रही और पूरा मंदिर हर हर महादेव के साथ देवी गीतों और जयकारे से गूंजता रहा।

विज्ञापन
Navratri 2020: Brahmacharini worship today crowd of devotees in varanasi
brahmcharini

देवी मां का महत्व :
ब्रह्म का अर्थ तप से है और चारणी का अर्थ आचरण करने वाली। तप का आचरण करने वाली देवी के रूप में देवी दुर्गा के द्वितीय स्वरूप का नाम ब्रह्मचारी इसी वजह से पड़ने की मान्यता है। भगवती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तप किया था, देवी दुर्गा के तपस्विनी स्वरूप के दर्शन पूजन से भक्तों और उनके साधकों को अनंत शुभ फल प्राप्त होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed