{"_id":"6a013cecba5568fea105d13c","slug":"murder-in-moving-train-in-up-murder-five-minutes-after-train-left-kuchaman-station-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में ट्रेन में कत्ल: स्टेशन से रेल चलने के पांच मिनट बाद हत्या, फिर फेंकी लाश, 7KM तक गए कातिल; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ट्रेन में कत्ल: स्टेशन से रेल चलने के पांच मिनट बाद हत्या, फिर फेंकी लाश, 7KM तक गए कातिल; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 11 May 2026 09:11 AM IST
सार
यूपी के चंदौली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने रेलवे ट्रैक पर शव फेंका और भाग गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सात किमी तक सफर किया। घटना कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
विज्ञापन
1 of 11
chandauli murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चंदौली के पीडीडीयू नगर में ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन को कुचमन से सकलडीहा तक 8 किमी की दूरी तय करने में 35 मिनट का समय लगता है। रविवार को ट्रेन में सवार यात्रियों के लिए 35 मिनट का सफर खौफ के बीच बीता।
कुचमन स्टेशन से ट्रेन के चलते ही बदमाशों ने मंगरू की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 7 किमी तक इसी ट्रेन से यात्रा की और सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पहले उतर कर भाग गए।
ताड़ीघाट पैसेंजर रविवार की सुबह 6:24 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म 3 से खुली। इस समय तक सब कुछ सामान्य था। ट्रेन सुबह 6:36 बजे कुचमन पहुंची और 06:40 बजे यहां से चली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन चलते ही कोच में मंगरू का दो युवकों से विवाद शुरू हो गया।
2 of 11
ट्रेन की पटरी के पास माैजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
एक युवक ने मंगरू की कनपटी से सटा कर पिस्टल से गोली मार दी। इस बीच ट्रेन एक किलोमीटर का सफर तय कर चुकी थी और दरियापुर के समीप पहुंची थी। यहां हमलावरों ने शव को नीचे फेंक दिया। इसके बाद लगभग 7 किमी की दूरी इसी ट्रेन से तय की। इस दौरान यात्री डर सहमे रहे। ट्रेन सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप 7:11 बजे पहुंची और गति धीमी हुई तो बदमाश उतर कर भाग निकले। इसके बाद यात्रियों ने सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर वारदात की सूचना दी।
3 of 11
मंगरू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या
पं. दीनदयाल उपाध्याय से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में रविवार की सुबह बदमाशों ने एक यात्री की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। घटना कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। हत्या के बाद बदमाशों ने मृतक का शव ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पूर्व ट्रेन की धीमी गति का फायदा उठाकर आरोपी ट्रेन से उतरकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीआरपी ने मृतक की पहचान मंगरू (34) पुत्र दूधनाथ, निवासी चौधरी मोहल्ला, जिला गाजीपुर के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से रविवार सुबह 7.30 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना हुई। कुचमन स्टेशन से आगे बढ़ते ही एक कोच में दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान एक पक्ष के दो युवकों में से एक ने जेब से पिस्टल निकालकर मंगरू की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
5 of 11
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यात्री खून से लथपथ होकर सीट के पास गिर गया। बदमाशों ने शव को कुछ देर बाद चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और पिट्ठू बैग लेकर सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पूर्व ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। यात्रियों द्वारा सूचना मिलने पर चंदौली और सकलडीहा पुलिस, जीआरपी और दिलदारनगर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक किनारे मृतक का शव बरामद किया गया। सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ में सामने आया है कि हत्यारोपी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन में सवार हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।