फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंत्री जी कर रहे थे निरीक्षण, देखें सुरक्षा में लगे सिपाही झाड़ियों में क्या खोज रहे थे

Wed, 12 Feb 2020 08:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 12 Feb 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Minister kept inspecting and soldiers searching cartridges in varanasi
कारतूस की खोजबीन करते सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में चोलापुर ब्लाक के नियार गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों की भूमि की मेड़बंदी का निरीक्षण करने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप मंत्री शाही पहुंचे थे। भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा नियार में 6 लाख बीस हजार रुपये की मेड बंदी का कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण कृषि मंत्री ने किया। पढ़ें आगे की स्लाइड्स...

Minister kept inspecting and soldiers searching cartridges in varanasi
काफिला रोककर समस्या सुनते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।


इस दौरान 10 किसानों को मूंग की मिनी किट के रुप में पैकेज दिया गया। दो किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्प्रिंकल सेट दिया गया। कृषि मंत्री ने लोगों से पानी बचाने की अपील की। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के लिए मंत्री जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो एक सिपाही के कार्बाइन से मैगजीन निकल कर गिर गई।

Minister kept inspecting and soldiers searching cartridges in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जिसमें 12 कारतूस गिरे 11 कारतूस मिलने के बाद एक कारतूस नहीं मिलने पर सिपाही और उसके साथियों ने कारतूस की खोजबीन शुरू की। सुरक्षा में लगे अन्य जवान भी सिपाही की मदद में जुटे रहे। तबतक मंत्री जी निरीक्षण करने के बाद भाषण देने लगे करीब एक घंटे तक काफी मशक्कत के बाद कारतूस मिला तो सिपाही ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नहीं दिखी भीड़, लोगों को नहीं थी जानकारी

Minister kept inspecting and soldiers searching cartridges in varanasi
काफी खोजबीन के बाद मिला कारतूस। - फोटो : अमर उजाला।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय स्तर पर किसानों को नहीं दी गई थी। आनन-फानन में नियार बाजार में गांव के किनारे पर कार्यक्रम रखा गया। सुबह जब लोगों को गाड़ियों की आवाजाही दिखाई पड़ी तो कुछ लोग मौके पर इसलिए पहुंच गए कि उन्हें कुछ योजना का लाभ मिलेगा।

 
विज्ञापन
Minister kept inspecting and soldiers searching cartridges in varanasi
कई किसानों ने बताया कि उन्हें मिनी किट देने के नाम पर बुलाया गया था लेकिन उन्हें मिनी किट नहीं मिली। जिससे वह नाराज होकर वापस लौट गए। उन्हें बाद में पता चला कि वहां पर भीड़ जुटाने के लिए ऐसा किया गया था 3 गांव के सरहद पर कार्यक्रम था लेकिन अधिकारी और कर्मचारी मिलाकर सौ सवा सौ लोग ही मौजूद दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed