वाराणसी में चोलापुर ब्लाक के नियार गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों की भूमि की मेड़बंदी का निरीक्षण करने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप मंत्री शाही पहुंचे थे। भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा नियार में 6 लाख बीस हजार रुपये की मेड बंदी का कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण कृषि मंत्री ने किया। पढ़ें आगे की स्लाइड्स...
2 of 5
काफिला रोककर समस्या सुनते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान 10 किसानों को मूंग की मिनी किट के रुप में पैकेज दिया गया। दो किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्प्रिंकल सेट दिया गया। कृषि मंत्री ने लोगों से पानी बचाने की अपील की। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के लिए मंत्री जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो एक सिपाही के कार्बाइन से मैगजीन निकल कर गिर गई।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें 12 कारतूस गिरे 11 कारतूस मिलने के बाद एक कारतूस नहीं मिलने पर सिपाही और उसके साथियों ने कारतूस की खोजबीन शुरू की। सुरक्षा में लगे अन्य जवान भी सिपाही की मदद में जुटे रहे। तबतक मंत्री जी निरीक्षण करने के बाद भाषण देने लगे करीब एक घंटे तक काफी मशक्कत के बाद कारतूस मिला तो सिपाही ने राहत की सांस ली।
कार्यक्रम में नहीं दिखी भीड़, लोगों को नहीं थी जानकारी
4 of 5
काफी खोजबीन के बाद मिला कारतूस।
- फोटो : अमर उजाला।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय स्तर पर किसानों को नहीं दी गई थी। आनन-फानन में नियार बाजार में गांव के किनारे पर कार्यक्रम रखा गया। सुबह जब लोगों को गाड़ियों की आवाजाही दिखाई पड़ी तो कुछ लोग मौके पर इसलिए पहुंच गए कि उन्हें कुछ योजना का लाभ मिलेगा।
कई किसानों ने बताया कि उन्हें मिनी किट देने के नाम पर बुलाया गया था लेकिन उन्हें मिनी किट नहीं मिली। जिससे वह नाराज होकर वापस लौट गए। उन्हें बाद में पता चला कि वहां पर भीड़ जुटाने के लिए ऐसा किया गया था 3 गांव के सरहद पर कार्यक्रम था लेकिन अधिकारी और कर्मचारी मिलाकर सौ सवा सौ लोग ही मौजूद दिखे।