फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri: सात अखाड़ों की पेशवाई में 10 हजार नागा साधु, बाबा को अर्पित किया महाकुंभ का पुण्य; तस्वीरें

Thu, 27 Feb 2025 03:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 03:51 AM IST
सार

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरी काशी नगरी शिवमय हो गई थी। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही कतारबद्ध हो गए थे। प्रशासन की उनकी सुरक्षा में तैनात रहा। वहीं, भक्त भी नागाओं का दर्शन कर निहाल हो उठे।

विज्ञापन
Mahashivratri Naga sadhus in procession of seven akhadas offered virtue of Maha Kumbh Baba vishwanath
काशी में पेशवाई के दाैरान शोभायात्रा की खास झलक। - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2025 : बाबा विश्वनाथ की नगरी में कण-कण शंकर का भाव बुधवार को साकार हुआ। गंगा घाट, गलियां और सड़कों पर शिव के गणों का जयघोष गूंजता रहा। महाशिवरात्रि पर सात अखाड़ों के 10 हजार से ज्यादा नागा साधु, संन्यासी और संतों ने अपने आराध्य को त्रिवेणी का पुण्य अर्पित किया। 

Mahashivratri Naga sadhus in procession of seven akhadas offered virtue of Maha Kumbh Baba vishwanath
शोभायात्रा के दाैरान शिव का वेश धारण किए युवक की फोटो लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

अखाड़ों की पेशवाई यानी राजसी यात्रा में साधु-संन्यासियों की भीड़ इतनी थी कि तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई। पेशवाई के साथ ही दर्शन-पूजन की प्रक्रिया करीब पांच घंटे तक चली। राज्य सरकार की तरफ से हेलिकॉप्टर के जरिये साधु-संन्यासियों के साथ ही कतारबद्ध श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए।

Mahashivratri Naga sadhus in procession of seven akhadas offered virtue of Maha Kumbh Baba vishwanath
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की कतार। - फोटो : अमर उजाला

शस्त्र और शास्त्र से महादेव के चरणों में श्रद्धा का भाव अर्पित किया। इसके साथ ही महाकुंभ की यात्रा भी पूर्ण हो गई। यह पहला मौका था, जब अखाड़ों ने गेट नंबर चार से धाम में प्रवेश किया। श्री शंभू पंचदशनाम जूना अखाड़े की पेशवाई बुधवार की सुबह 6.25 बजे गोदौलिया चौराहे पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri Naga sadhus in procession of seven akhadas offered virtue of Maha Kumbh Baba vishwanath
हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्त। - फोटो : अमर उजाला

12 रथ और बग्घी के साथ नागा संन्यासियों की पेशवाई हनुमान घाट से निकली, जहां सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। इसकी अगुवाई आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने की। 

हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए नागा साधुओं की टोली निकली तो सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं के हाथ खुद ब खुद जुड़ने लगे। नागा साधुओं का आशीष पाने के लिए हर कोई आतुर दिखा। करतब और कौशल का प्रदर्शन करते हुए नागा साधुओं की टोली बाबा के धाम की ओर बढ़ी। 

विज्ञापन
Mahashivratri Naga sadhus in procession of seven akhadas offered virtue of Maha Kumbh Baba vishwanath
काश्नी में नागा साधु की पेशवाई। - फोटो : अमर उजाला

हनुमान घाट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। ड्रोन से निगरानी की गई। अखाड़ों का स्वागत मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त डॉ एस चनप्पा, मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र और एसडीएम शंभूशरण ने माला पहनाकर स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed