फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी हाउसफुल: आबादी 15 लाख, बाहर से आए 12 लाख लोग; तस्वीरों में देखें- हाईवे और शहर की सड़कें ठसाठस

Tue, 11 Feb 2025 07:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Feb 2025 07:04 AM IST
सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर ऐसा रहा कि सोमवार को वाराणसी में शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक श्रद्धालु ठसाठस भरे रहे। हाईवे पर घंटों लोग जाम में फंसे रहे। कैथी टोल प्लाजा से पहले गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। 

विज्ञापन
Mahakumbh reverse impact traffic jam on highways and Varanasi roads and Ghazipur Varanasi border sealed
काशी में महाकुंभ का पलट प्रवाह - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच हाईवे और शहर में चौतरफा जाम है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को शहर में 12 लाख लोग बाहर से आए और 60 हजार से ज्यादा गाड़ियां आईं। यह पहला मौका रहा जब इतनी भीड़ और गाड़ियां एक दिन में काशी आ गई। जिला प्रशासन के मुताबिक शहर क्षेत्र (नगर निगम की सीमा) की आबादी करीब 15 लाख है। ऐसा लग रहा था मानो महाजाम हो। हाईवे से लेकर शहर की सड़कें ठसाठस रहीं। बच्चों को स्कूल से घर पहुंचने में तीन घंटे तक लग गए। शाम तक होटलों और ढाबों में खाना खत्म हो गया। सीमा सील होने से लोग होटल, गेस्ट हाउस में बुकिंग के बाद भी नहीं पहुंच सके। शहर में जाम के कारण ऑटो, ई-रिक्शा तक नहीं चल सके।
Mahakumbh reverse impact traffic jam on highways and Varanasi roads and Ghazipur Varanasi border sealed
काशी में महाकुंभ का पलट प्रवाह - फोटो : अमर उजाला

यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। स्कूली बसें भी जहां-तहां फंसी रहीं। भीड़ ऐसी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे मार्ग एक क्षण भी खाली नहीं हुआ। शाम 4 बजे कैथी टोल प्लाजा पर वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ के गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया।

Mahakumbh reverse impact traffic jam on highways and Varanasi roads and Ghazipur Varanasi border sealed
काशी में महाकुंभ का पलट प्रवाह - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर से शहर को जोड़ने वाली सीमा को चौबेपुर टोल प्लाजा से पहले सील कर दिए गए। इससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसी तरह प्रयागराज से वाली गाड़ियों को जंसा में रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh reverse impact traffic jam on highways and Varanasi roads and Ghazipur Varanasi border sealed
काशी में महाकुंभ का पलट प्रवाह - फोटो : अमर उजाला
अखरी से मोहनसराय और मिर्जामुराद तक हाईवे पूरा चौक रहा। सर्विस लेन भी पैदल चलने लायक भी स्थिति नहीं रही। उधर, हरहुआ रिंग रोड चौराहे से लोहरापुर तक रिंग रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। रथयात्रा-गुरुबाग मार्ग पर दो एंबुलेंस एक साथ जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
Mahakumbh reverse impact traffic jam on highways and Varanasi roads and Ghazipur Varanasi border sealed
काशी में महाकुंभ का पलट प्रवाह - फोटो : अमर उजाला
गलियों में भी जाम, फ्लाईओवर भी ओवरलोड
शहर के अंदर तो स्थिति बहुत ही खराब रही। मैदागिन से चौक और गोदौलिया तक श्रद्धालुओं की कतार रही। भीड़ भोर से शुरू हुई तो देर रात तक वैसी ही रही। रामापुरा से जंगमबाड़ी, लक्सा से रामपुरा मार्ग, लक्ष्मी कुंड से लक्सा गली भीड़ से पटी रही। लहरतारा से माधवपुर, महमूरगंज मार्ग पर गाड़ियों की कतार रही। रथयात्रा-गुरुबाग मार्ग पर दो एंबुलेंस भी आधे घंटे तक फंसी रही। मंडुवाडीह फ्लाईओवर पर स्कूली बसें फंसी तो बच्चे उतरकर पैदल ही घर की ओर गए। कमच्छा से रथयात्रा तक लोग जाम में फंसे रहे। लंका से सामनेघाट और रामनगर चौक और टेंगरा मोड़ तक जाम से लोग बेहाल रहे। सामनेघाट-रामनगर फ्लाईओवर, महमूरगंज फ्लाईओवर, चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर और पांडेयपुर फ्लाईओवर, ककरमत्ता फ्लाईओवर भी ओवरलोड रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed