आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को सुबह हुए सड़क हादसे में आजमगढ़ के एक और जौनपुर के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी में शिक्षक पद के लिए इंटरव्यू देने जा रहे थे। हादसे में मौत खबर घर पर पहुंचते ही गांवों में मातम छा गया। जिसमें कई घरों के चिराग बुझ गए। तो किसी के सिर से पिता का साया छिन गया। पढ़े आगे की स्लाइड्स में...
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, आजमगढ़ के एक और जौनपुर के पांच लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दर्दनाक हादसे में जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के ओइना गांव को दो युवकों की मौत हो गई। हादसे का शिकार राकेश यादव (28) पुत्र उमाशंकर यादव अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घर की स्थिति ठीक न होने से राकेश बदलापुर के बनगांव में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करता था। राकेश की पत्नी कुसुम और डेढ़ साल की बेटी पारुल है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। जौनपुर के घाटी अखिलेश यादव पुत्र तुलसी प्रसाद यादव की भी इस हादसे में मौत हो गई।
इसी गांव के निवासी नंदलाल यादव के पुत्र कमलेश यादव (24) की भी हादसे में जान चली गई। राकेश और कमलेश का घर के बीच सिर्फ 100 मीटर का फासला है। कमलेश यादव की 14 नवंबर को शादी होनी थी। बेटे की शादी को लेकर परिवार के लोग तैयारियां भी कर रहे थे। एक ही गांव मों दो नौजवानों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं, जौनपुर के चिट्टीपुर गांव निवासी नागेश यादव भी इस हादसे का शिकार हो गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे वे पर हुए हादसे में बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव निवासी सदाफल यादव (40) पुत्र रामफेर की भी मौत हो गई। सदाफल अपने साथियों के साथ साक्षात्कार के लिए आंबेडकर विश्वविद्यालय खंडारी के कैंपस में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू देने के लिए जा रहे थे। जहां रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना की खबर मिलते ही बड़े भाई अरविंद अपने कुछ मित्रों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। सदाफल की पत्नी पुष्पा और एक बेटा और दो बेटी हैं। नौकरी नहीं मिलने से सदाफल घनश्यामपुर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था।
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में ट्रक और कार की टक्कर में आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के बागबाहर निवासी कमलेश कुमार पांडेय पुत्र स्व. बाबू राम पांडेय की जान चली गई। कमलेश कुमार गन्ना कृषक महाविद्यालय ताखा पश्चिम शाहगंज जौनपुर में अध्यापक थे। कमलेश के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कमलेश के बड़े भाई राजेंद्र पांडे ने बताया कि कमलेश की पत्नी मीरा देवी, दो बेटियां विद्या और सौम्या तथा बेटे दिव्यांशु को अभी हादसे की जानकारी नहीं दी गई है।