फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव के नामांकन के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शपथ पत्रों से सामने आई ये बात

Sun, 21 Apr 2019 11:42 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 21 Apr 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav property fact after nomination

समाजवादी पार्टी के मुखिया और आजमगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान नियमानुसार अखिलेश यादव ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया। अखिलेश यादव की संपत्ति को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...


 

Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav property fact after nomination

अखिलेश यादव 2009 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज और फिरोजबाद संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत किए थे। दोनों सीटों से ही इन्होंने जीत दर्ज की थी और बाद में फिरोजबाद सीट को छोड़ दिया था। इस लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया था उसमें उनकी कुल चल-अचल संपत्ति चार करोड़ 85 लाख 82 हजार 202 रुपये थी। 

Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav property fact after nomination

2012 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिला और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान वे विधान मंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं थे। बाद में उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता ली। 2012 में कन्नौज सीट की सांसदी छोड़ने के बाद विधान परिषद चुनाव में उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया था उसमें उनकी चल-अचल संपत्ति बढ़ कर 8 करोड़ 81 लाख 83 हजार 462 रुपये हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav property fact after nomination

विधान परिषद का सदस्य रहते हुए ही अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल को पूरा किया। 2017 का विधानसभा चुनाव इन्होंने नहीं लड़ा था। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ संसदीय सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। गुरुवार को अखिलेश ने जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ शिवाकांत द्विवेदी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav property fact after nomination

लोकसभा चुनाव 2019 के नामांकन के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में अखिलेश ने अपनी कुल संपत्ति 37 करोड़ 78 लाख 59 हजार 166 रुपये दर्शाया है। जो 2012 के विधान परिषद चुनाव के शपथ पत्र में घोषित संपत्ति का लगभग चार गुना है, यानी आठ सालों में अखिलेश की संपत्ति में चार गुना इजाफा हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में शपथ पत्र में अखिलेश की संपत्ति 24 करोड़ 80 लाख 23 हजार 057 रुपये है तो वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव की कुल संपत्ति 12 करोड़ 98 लाख 36 हजार 109 है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed