फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुभासपा का एक और प्रत्याशी नहीं लड़ेगा चुनाव, महासंग्राम के चक्रव्यूह को भेद पाएंगे 'अभिमन्यु'!

Sun, 21 Apr 2019 11:42 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़/मिर्जापुर Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 21 Apr 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : SBSP change candidate in azamgarh

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर भाजपा से अलग होने के बाद 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन अभी भी प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में उठापटक जारी है। पूर्वांचल में पिछले पांच दिनों में सुभासपा ने तीन प्रत्याशी बदल दिए है। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha Election 2019 : SBSP change candidate in azamgarh
यशवंत उर्फ शिब्ली सिंह - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आजमगढ़ सदर सीट से यशवंत उर्फ शिब्ली सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। विधान सभा चुनाव 2017 में महा क्रांति दल के टिकट पर दीदारगंज से लड़ चुके हैं। यशवंत सिंह ने सपा से सियासी पारी की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह जिला पंचायत के सरायमोहन सीट से महाप्रधान है। प्रदेश महासचिव शशिप्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बताया कि आजमगढ़ सीट से सुभासपा के घोषित प्रत्याशी यशवंत सिंह शिब्ली अस्वस्थ्य हैं। इसके कारण वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Lok sabha Election 2019 : SBSP change candidate in azamgarh
अभिमन्यु सिंह - फोटो : अमर उजाला

यशवंत सिंह के स्थान पर अभिमन्यु सिंह आजमगढ़ से प्रत्याशी होंगे। अभिमन्यु सिंह का नामांकन 23 अप्रैल को होगा। प्रदेश महासचिव शशिप्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने बताया कि सुभासपा के नीतियों को लेकर हम लोग जनता के बीच जाएंगे। अखिलेश यादव यहां समाजवादी पार्टी के नाम पर परिवार चला रहे हैं। वहीं, गाजीपुर से आए दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' को भाजपा ने उतारकर अपनी कमियों को छिपाने का काम किया हैं। स्पष्ट किया है कि उन्होंने निरहुआ को केवल अपना आवास कार्यालय के लिए दिया है। सुभासपा प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : SBSP change candidate in azamgarh
सुरेंद्र प्रसाद राजभर - फोटो : अमर उजाला

सुभासपा ने मोदी के खिलाफ वाराणसी में पहले सिद्धार्थ राजभर को प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद सिद्धार्थ राजभर के फेसबुक पर जो जन्मतिथि दर्ज थी, उसके अनुसार वह अभी सिर्फ 22 वर्ष के हैं जबकि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल होना जरूरी है। इसके बाद पार्टी में हंगामा मच गया। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने ओम प्रकाश राजभर से बात कर के वाराणसी की लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया। सुभासपा ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए वाराणसी से पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद राजभर को उम्मीदवार घोषित किया। सुरेंद्र प्रसाद राजभर वाराणसी के रोहनिया थानाक्षेत्र के खनांव गांव के निवासी हैं। शशि प्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र प्रसाद 10 साल कर ग्राम प्रधान रहे हैं। 

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : SBSP change candidate in azamgarh
दरोगा बियार - फोटो : अमर उजाला

उधर, मिर्जापुर लोकसभा सीट पर दरोगा बियार को घोषित किया। मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीवा के निवासी और जिला पंचायत सदस्य दरोगा बियार को सुभासपा ने मिर्जापुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बना दिया। बीते मंगलवार को पूरे दिन लोग उन्हें बधाई देने घर पहुंचते रहे। शाम तक उन्होंने बधाई स्वीकार भी की। लेकिन देर शाम दरोगा ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। दरोगा बियार ने कहा कि वह फिलहाल सपा के सदस्य हैं। चुनाव लड़ने की उनकी कोई तैयारी नहीं है। इस बाबत मिर्ज़ापुर सुभासपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर ने बताया कि दरोगा बियार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। जल्द ही लखनऊ में नए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed