{"_id":"5cdfbe00bdec22075b0c00f4","slug":"lok-sabha-elections-2019-nirahua-dream-mulayam-singh-yadav-statement-akhilesh-yadav-in-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'निरहुआ' के सपने में आए मुलायम सिंह यादव, जानिए अखिलेश के बारे में क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'निरहुआ' के सपने में आए मुलायम सिंह यादव, जानिए अखिलेश के बारे में क्या कहा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया/सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 18 May 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन देश के सभी बड़े नेताओं ने खुद की जीत को पुख्ता करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। वहीं, प्रत्याशियों के साथ ही स्टार प्रचारक भी तपती धूप में पार्टी की जीत की जुगत लगाते रहे। आजमगढ़ के रण में हाथ आजमाने के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' शुक्रवार को बलिया के सलेमपुर की सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 7
भीमपुरा के रामकरन इंटर कॉलेज के मैदान में प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए 'निरहुआ' ने कहा कि मेरे सपने में मुलायम सिंह यादव आये थे। उन्होंने कहा कि तुम्हारा अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ना सही है। वो मेरी बात ही नहीं सुनता। मेरे लाख मना करने के बाद भी गठबंधन कर लिया। 'निरहुआ' ने कहा कि 23 मई को देश सभी मोदी विरोधियों को जवाब दे देगा।
3 of 7
'निरहुआ' ने कहा कि गठबंधन वाले चुनाव हार चुके हैं। बस 23 मई का इंतजार कीजिए। अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो अपने पिता की कुर्सी और सीट दोनों ही छीन चुके हैं। 'निरहुआ' ने लोगों से अपील की कि मोदी जी की वजह से आज देश हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। भोजपुरी में भाषण देते हुए कहा कि आप कहीं भी किसी भी भाषा में लेखनी करें लेकिन बातचीत भोजपुरी में ही करें। एक दिन अपनी भी मातृ भाषा का दिन आएगा। 'निरहुआ' ने कहा कि चुनाव में ममता दीदी और अखिलेश भैया हार चुके हैं। इसलिए बौखलाहट में कुछ भी बोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मंच पर आते ही 'निरहुआ' ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। अपने फिल्मी गुरु बेल्थरारोड के प्रधान संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह को ही राजनीतिक गुरु बताया। कहा कि राजनीति में भी इनके जरिए ही मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन्होंने आजमगढ़ में पूरे एक माह रहकर मेरे चुनाव में भरपूर सहयोग करते हुए मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 7
'निरहुआ' के मंच पर आते ही मंच खचाखच भर गया। मंच को असंतुलित देखते हुए संचालनकर्ता लोगों को मंच खाली करने की अपील करने लगे। यही नहीं, न सुनने पर मंच से हाथ पकड़कर भी लोगों को उतारना पड़ा। वहीं नेता भी 'निरहुआ' के साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखे। यहां तक की हेलीपैड तक लोग सेल्फी के लिए दौड़ लगाते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।