फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का दावा करते हैं 123 साल के ये वृद्ध, मोदी को लेकर जाहिर की इच्छा

Wed, 24 Apr 2019 03:52 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 24 Apr 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 World oldest person desire from narendra modi in varanasi
स्वामी शिवानंद - फोटो : अमर उजाला

अगर आपको ये बताया जाए कि दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति वाराणसी में रहता है, तो आप चौंक जाएंगे। इसके साथ ही आप तब हैरान हो जाएंगे जब 123 साल के बुजुर्ग की इच्छा के बारे में जानेंगे। आइए बताते हैं एक ऐसे बुजुर्ग के बारे में जो दावा करते हैं कि वे दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...


 

Lok sabha election 2019 World oldest person desire from narendra modi in varanasi

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र में रहने वाले स्वामी शिवानंद बताते है कि उनकी उम्र 123 साल है। इस आधार पर वह दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का दावा भी करते हैं। स्वामी शिवानंद बताते हैं कि उनका जन्म बांग्लादेश के श्रीहट्ट जिले में सन् 1896 में हुआ था। गरीबी के चलते स्वामी शिवानंद को भरपेट भोजन नसीब नहीं होता था। भूखमरी के कारण ही स्वामी शिवानंद के माता पिता की मौत हो गई। इसके बाद स्वामी शिवानंद जय गुरुदेव के आश्रम में रहने लगे। 1977 में वृंदावन चले गए, फिर 1979 से वाराणसी के दुर्गाकुंड के कबीरनगर स्थित आश्रम में रहने लगे। बता दें कि पासपोर्ट और आधार कार्ड में उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है।

Lok sabha election 2019 World oldest person desire from narendra modi in varanasi

123 वर्ष के वृद्ध स्वामी शिवानंद लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक बनना चाहते हैं। उन्होंने पीएम से मिलने की भी इच्छा व्यक्त की है। भाजपा इवेंट सेल की ओर से शिवानंद आश्रम में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में स्वामी शिवानंद ने बताया कि उन्हें 25 अप्रैल को कोलकाता जाना था, लेकिन उन्होंने रिजर्वेशन कैंसिल करा लिया है, क्योंकि 25 और 26 अप्रैल को पीएम मोदी वाराणसी में है। वे उनसे मिलना भी चाहेंगे। उन्होंने अपील की कि चुनाव में सभी देशवासी मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 World oldest person desire from narendra modi in varanasi

स्वामी शिवानंद ने कहा कि मैंने अपने 123 साल के लंबे जीवनकाल में प्रधानमंत्री मोदी जैसा ईमानदार व्यक्ति नहीं देखा। ऐसे व्यक्ति से मिलना चाहता हूं जो देश को विकास के पथ पर ले जा रहा है। अपने जीवनकाल में कितने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति देखे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति मेरा विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का प्रस्तावक बनना चाहते हैं। बता दें कि स्वामी शिवानंद आराम से अंग्रेजी तक बोल लेते हैं और सभी विषयों पर उनकी पकड़ हैं।

विज्ञापन
Lok sabha election 2019 World oldest person desire from narendra modi in varanasi

स्वामी शिवानंद अपने लंबे जीवन के राज के बारे में कहते हैं कि मैं शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से जीवित हूं। कम इच्छाएं रखना ही मेरे जीवन का सूत्र है। पांच फुट दो इंच के स्वामी शिवानंद के इतना लंबा जीवन जीने का मंत्र ब्रह्मचर्य, योग और सादा भोजन है। भोजन में वह सिर्फ उबला चावल और उबली सब्जियों के साथ एक हरी मिर्च खाते हैं। उनकी दिनचर्या योग से शुरु होती है। जब स्वामी शिवानंद से पूछा गया कि इतनी लंबी उम्र होने के बाद भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावा क्यों नहीं करते हैं? तो स्वामी कहते है कि मेरी जिंदगी का सूत्र वाक्य ही है कम इच्छाएं रखना। बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभी तक सबसे लंबे जीवित रहने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड फ्रांस के जीन लुईस कैलमेंट के नाम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed